{"_id":"f5ac579c-3b18-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gurusaidutt-srikanth-enter-semis-of-macau-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुसाईदत्त, श्रीकांत सेमीफाइनल में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गुरुसाईदत्त, श्रीकांत सेमीफाइनल में
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शटलर आरएमवी गुरुसाईदत्त और के श्रीकांत मकाऊ ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। 12वें सीड गुरुसाईदत्त ने हांगकांग के यान किट चान को 21-11, 21-14 से हराया। शनिवार को वह चीन के येउकेन चेन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं, श्रीकांत ने हांगकांग के नान वई पर 16-21, 21-19, 21-19 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन के हुआन गाउ से होगा। मिक्स्ड डबल्स में अश्विन पोनप्पा और तरुण कोना को टॉप सीड इंडोनेशिया के तोनतोवी अहमद और लिलियान नातसर के हाथों 9-21, 13-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
महिलाओं के डबल्स में अश्विन और प्रदन्या गाद्रे को कोमला देवी और जेना गोजाली की इंडोनेशियन जोड़ी से 16-21, 21-12, 15-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।