फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gorakhpur's prateek became shining stars of tennis ball cricket, register here for llcten10 trails

टेनिस बॉल क्रिकेट के चमकते सितारे हैं गोरखपुर के प्रतीक, आपको भी बनाना है क्रिकेट में कॅरिअर तो रजिस्टर करें

Mon, 30 Dec 2024 03:16 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 30 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

यूपी, बिहार के अलावा नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी खेल आए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट्स, अमर उजाला-एलएलसी के इस टूर्नामेंट से आप भी कर सकते हैं क्रिकेट कॅरिअर की शुरूआत, ट्रायल के लिए एलएलसीटेन10 पर अभी रजिस्टर करें

विज्ञापन
Gorakhpur's prateek became shining stars of tennis ball cricket, register here for llcten10 trails
टेनिस बॉल क्रिकेटर प्रतीक त्रिपाठी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट लीग, उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग, टाटा टिआगो कप, बिहार का एएसआर कप, बखरा कप, बुलेट कप जैसे पचासों टूर्नामेंट खेल चुके गोरखपुर के प्रतीक त्रिपाठी को टेनिस बॉल क्रिकेट ने देश-विदेश में जाना पहचाना चेहरा बना दिया है। प्रतीक ने यूपी, बिहार के अलावा भारत का नेतृत्व करते हुए नेपाल, भूटान और श्रीलंका जैसे देशों में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई है। यही कारण है कि गोरखपुर के इस खिलाड़ी का नाम आज हर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है।

विज्ञापन

प्रतीक के प्रदर्शन की बात करें तो तकरीबन 800 मैच में आल-राउंडर प्रदर्शन के दम पर 1000 विकेट और 10 हजार रन का डबल उन्होंने बनाया है। भारत के टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत वह यूपी की टीम से लगातार 9 सालों तक खेल चुके हैं। इन्ही रिकॉर्ड्स की बदौलत प्रतीक आज टेनिस बॉल क्रिकेट का चमकता सितारा बन चुके हैं।  

विज्ञापन

 

ट्रायल के लिए रजिस्टर कर आप भी बना सकते हैं प्रतीक की तरह क्रिकेट में कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और गोरखपुर के प्रतीक त्रिपाठी की तरह क्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए अमर उजाला और एलएलसी एक बेहतरीन अवसर लेके आये हैं। जिसके जरिये आप उत्तर प्रदेश में अपने प्रदर्शन का लोहा बनबा सकते हैं। दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और एलएलसी मिलकर एलएलसीटेन10 क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके लिए राज्य के 11 शहरों में ट्रॉयल प्रक्रिया 15 जनवरी को शुरू होने जा रही है। 15 जनवरी के बाद दूसरा ट्रायल डे 19 जनवरी का होगा। तो ये मौका अपने हाथ से जाने न दें अभी इस लिंक पर LLCTEN10 विजिट कर ट्रायल के लिए पंजीकरण करें।

 

क्या है एलएलसीटेन10 लीग

एलएलसीटेन10 लीग 10-10 ओवर फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है। जिसकी ट्रॉफी का कश्मीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान ने किया है। इस लीग में इरफान पठान, क्रिस गेल, ब्रेटली, हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी खेलने वाली टीमों को मेंटर करेंगे।

 

20 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी आपके हुनर की खबर

एलएलसीटेन10 लीग के सभी मैचों का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। साथ ही अखबार और वेबसाइट में भी इसकी खबरें आपको पढ़ने को मिलेंगी। अगर आपका लीग में चयन होता है तो तकरीबन 20 करोड़ हिंदुस्तानियों तक आपकी खबर रेडियो, टीवी और अखबार के जरिये पहुंचेगी। इस टूर्नामेंट पर क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम, स्टेट लेवल टीम के चयनकर्ताओं की भी निगाह रहेगी। क्योंकि एलएलसीटेन10 टूर्नामेंट भारत के टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से अधिकृत है। ट्रॉयल से टूर्नामेंट के मैचेज तक फेडरेशन के अधिकारी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे।

 

एलएलसीटेन10 में खेलने वाले हर खिलाड़ी का नीलामी के लिए बेस प्राइज 25 हजार रुपये होगा।

टूर्नामेंट के टॉप 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के लिए ट्रॉयल देने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में खेलने का मौका भी आपको मिलेगा। लीग में खेलने वाले टॉप प्लेयर इसके लिए भी ट्रॉयल दे सकते हैं।

 

ट्रायल के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप एलएलसीटेन10 का हिस्सा बनना चाहते हैं तो www.llcten10.com पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। यहां आपको लीग के बारे में पूरी जानकारी, नियम व शर्ते भी पढ़ने को मिल जाएंगी।

 

कितनी टीमें ले रहीं हिस्सा

एलएलसीटेन10 लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनके नाम फाइनल हो चुके हैं। जोकि इस प्रकार हैं।

 

1-कानपुर चीफ्स

2-IIMT मेरठ इन्वेडर्स

3-KRASA लखनऊ पैंथर्स

4-वेंटकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद

5-जीएल बजाज नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स

6-जीएल बजाज आगरा सुपर चैलेंजर्स    

7-बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी

8-ब्रज वॉरियर्स आगरा

9-काशी नाइट्स वाराणसी

10-नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स

11-इनवर्टिस बरेली ब्लास्टर्स

12-डे-स्प्रिंग इगल्स लखनऊ

 

एलएलसी से जुड़े बड़े ब्रांड

  • एसजी स्पोर्ट्स
  • नमस्ते इंडिया
  • गैलेंट ग्रुप
  • स्वीटी बाई एमआर ग्रुप
  • बैधनाथ ग्रुप
  • उत्कर्ष बैंक
  • जीएल बजाज
  • केरासा
  • आईआईएमटी
  • रेडचीफ
  • इनवर्टिस
  • नेक्सजेन इनर्जिया
  • बिग एफएम
  • टीबीसीएफआई

 

हर टीम में कितने खिलाड़ी खेलेंगे  

हर टीम में 16 खिलाड़ी चुने जाएंगे। जिसमें 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और 6 खिलाड़ी यूपी से बाहर के राज्यों के होंगे। मेंटर, टीम प्रबंधन द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन लीग, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में खेलेगी।

 

लखनऊ में खेले जाएंगे सभी मैच

लीग के सभी मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। 12 टीमों के खिलाड़ियों की रुकने की व्यवस्था एलएलसीटेन10 द्वारा लखनऊ में ही की जाएगी।

 

हर खिलाड़ी को मिलेगा सर्टिफिकेट

एलएलसीटेन10 खेलने वाले हर खिलाड़ी को टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed