फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   goalkeeper Sreejesh as Asiad assured government job.

पाकिस्तान को हराने वाले 'हीरो' को मिलेगी सरकारी नौकरी

Tue, 07 Oct 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Oct 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
goalkeeper Sreejesh as Asiad assured government job.
भारतीय हॉकी टीम ने पिछले हफ्ते 32 साल पहले एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला लेते हुए इस बार स्वर्ण पदक जीता था। इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए टिकट कटा लिया है।
विज्ञापन


इंचियोन में निर्धारित समय तक कड़े मुकाबले के बाद कोई भी टीम बढ़त बनाने में नाकाम रही और मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से किया जाना था, यानी की टीम को जीताने की अब असली चुनौती गोलकीपरों के सामने थी।
विज्ञापन


अनुभवी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने अनुभव का जबर्दस्त फायदा उठाया और पाकिस्तान के 4 आक्रमण में से 2 को रोक दिया और भारत को 16 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक दिला दिया। मैच खत्म होने के बाद श्रीजेश अचानक सभी के हीरो बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजेश के खेल से खुश हुई राज्य सरकार

goalkeeper Sreejesh as Asiad assured government job.
कई मौकों पर जीत के नायक बने भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान जैसी कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने का गजब का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था। उनके इस प्रदर्शन ने केरल सरकार को भी खुश कर दिया।

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने उन्हें सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। 26 साल के श्रीजेश जो एर्नाकुलम जिले से ताल्लुक रखते हैं ने इच्छा जताई थी कि अपने राज्य के लिए काम करना चाहते हैं। फिलहाल श्रीजेश इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री चांडी ने कहा कि साल 2012 में राज्य सरकार ने केरल के उन 5 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का ऑफर दिया था जो राज्य से बाहर नौकरी कर रहे थे, इनमें से सिर्फ श्रीजेश ने राज्य सरकार का ऑफर स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें खेल अधिकारी के रूप में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया था जो शिक्षा विभाग में एक सहायक शिक्षा अधिकारी के समकक्ष होगा।"

हॉकी टीम के 'विराट कोहली' हैं श्रीजेश

goalkeeper Sreejesh as Asiad assured government job.
गोलकीपर श्रीजेश ने 2006 में पहली बार भारतीय हॉकी टीम के लिए शामिल किए गए थे। उस दौरान वह कोलंबो में दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं।

एशियाई खेलों में पीआर श्रीजेश टीम इंडिया के उपकप्तान भी थे और गोल रोककर उन्होंने अपनी बखूबी भूमिका निभाई। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं।

गोलकीपर श्रीजेश हॉकी इंडिया लीग में मुंबई मैजिसियंस के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed