फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2024: Swiatek beats Osaka, Alcaraz after saving match point in third round of French Open

French Open: स्वियातेक ने मैच प्वाइंट बचाने के बाद ओसाका को हराया, अल्काराज फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

Thu, 30 May 2024 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 May 2024 03:20 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण 23 मैच स्थगित हो गए और अल्काराज भाग्यशाली रहे कि वह अपना मैच पूरा कर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने नीदरलैंड के 23 साल के जोंग पर 6-3, 6-4, 2-6, 6-2 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
French Open 2024: Swiatek beats Osaka, Alcaraz after saving match point in third round of French Open
स्वियातेक - फोटो : ATP/WTA

विस्तार

फ्रेंच ओपन का रोमांच अब फैंस के सिढ़ चढ़कर बोलने लगा है। जैसे जैसे टूर्नामेंट अगले राउंड में जा रहा है, खिलाड़ियों के बीच टक्कर और रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की गत चैंपियन इगा स्वियातेक ने महिला एकल के बेहद कड़े मुकाबले में दिग्गज नाओमी ओसाका को तीन गेम में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। स्वियातेक ने बुधवार रात दूसरे दौर के मुकाबले में मैच प्वाइंट बचाया और फिर अंतिम पांच गेम जीतकर दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका को 7-6, 1-6, 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

स्वियातेक ने कहा- मैच तनावपूर्ण था
स्वियातेक ने मैच के बाद कहा- निश्चित तौर पर यह मुकाबला काफी तनाव भरा था। मैंने दूसरे दौर में कभी इतने कड़े मुकाबले की उम्मीद नहीं की थी। निश्चित तौर पर अगली बार मैं इसके लिए अधिक तैयार रहूंगी। इस जीत के साथ स्वियातेक ने रोलां गैरो पर अपनी जीत के क्रम को 16 मैच तक पहुंचा दिया और उनकी नजरें इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम में लगातार तीसरी खिताबी जीत दर्ज करने पर टिकी हैं।खराब मौसम के कारण बुधवार को सिर्फ नौ मैच पूरे हो सके और विजेताओं में कोको गॉफ, ओन्स जाबेयूर, सोफिया केनिन, कार्लोस अल्कारेज, स्टेफानोस सितसिपास और आंद्रे रुबलेव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्काराज तीसरे दौर में पहुंचे
वहीं, तीसरे वरीय कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफायर जेस्पर डि जोंग पर जीत से तीसरे दौर में प्रवेश किया। भारी बारिश के कारण 23 मैच स्थगित हो गए और अल्काराज भाग्यशाली रहे कि वह अपना मैच पूरा कर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने नीदरलैंड के 23 साल के जोंग पर 6-3, 6-4, 2-6, 6-2 से जीत हासिल की। 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने दूसरे दौर में 21वीं वरीय फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-3, 6-3 से हराया। ओन्स जाबेयूर ने कैमिलिया ओसोरियो को 6-3, 1-6, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सितसिपास का विजयी अभियान जारी
स्टेफानोस सिटसिपास ने डेनियल अल्टमायर पर 6-3, 6-2, 6-7 (2), 6-4 से जीत दर्ज की। सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद मंगलवार को यहां पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को सीधे सेट में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फ्रांस के ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-4, 7-6, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

जोकोविच की नजरें 25वें ग्रैंडस्लैम पर
जोकोविच के लिए 2024 सत्र उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी नजरें 25 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। जोकोविच रोलां गैरो पर तीन बार के विजेता हैं और अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी। लेकिन पेरिस आने से पहले इस साल वह किसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें तीन बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

अगले दौर में रॉबर्टो से मुकाबला
जोकोविच दूसरे दौर में स्पेन के 63वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से भिड़ेंगे। पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले कास्पर रूड और पूर्व ग्रैंडस्लैम चैंपियन एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना भी मंगलवार को जीत दर्ज करने में सफल रहे। रोलां गैरो पर 2022 में भी उप विजेता रहे रूड ने फेलिप मेलिगेनी एल्वेस को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सबालेंका ने एरिका आंद्रीवा को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी, जबकि 2022 विंबलडन विजेता रिबाकिना ने ग्रीट मिनेन को 6-2, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed