फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2022: Upset in French Open, World No. 2 Daniil Medvedev out after losing to Marin Cilic, Tsitsipas also lost

French Open 2022: फ्रेंच ओपन में उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-2 डेनिल मेदवेदेव मारिन सिलिच से हारकर बाहर, सितसिपास भी हारे

Tue, 31 May 2022 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 05:38 PM IST
सार

प्री क्वार्टर फाइनल में रूस के मेदवेदेव को फिलिप चैटियर कोर्ट पर क्रोएशिया के 20वीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने लगातार तीन सेटों में 6-2, 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 45 मिनट तक चला।

विज्ञापन
French Open 2022: Upset in French Open, World No. 2 Daniil Medvedev out after losing to Marin Cilic, Tsitsipas also lost
डेनिल मेदवेदेव बनाम मारिन सिलिच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच ओपन 2022 में उलटफेर का सिलसिला जारी है। मेन्स सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर दो डेनिल मेदवेदेव को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मारिन सिलिच ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, पिछले साल के रनरअप स्टेफानोस सितसिपास को भी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


प्री क्वार्टर फाइनल में रूस के मेदवेदेव को फिलिप चैटियर कोर्ट पर क्रोएशिया के 20वीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने लगातार तीन सेटों में 6-2, 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 45 मिनट तक चला। अब क्वार्टर फाइनल में सिलिच का सामना रूस के ही एंडी रुबलेव से होगा। 
विज्ञापन

वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त ग्रीस के सितसिपास को डेनमार्क के 19 साल के होल्गर रुने ने हराया। होल्गर पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। होल्गर की वर्ल्ड रैंकिंग 40 है। उन्होंने सितसिपास को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

होल्गर फ्रेंच ओपन से पहले ग्रैंड स्लैम में एक भी मैच नहीं जीते थे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने गजब का प्रदर्शन किया है और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। होल्गर का सामना अब आठवीं वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड से होगा।

Stefanos Tsitsipas vs Holger Rune preview
सितसिपास और होल्गर

कार्लोस अल्कारेज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इससे पहले टेनिस के 19 साल के नए सितारे स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने रूस के कारेन खाचानोव के खिलाफ जीत के साथ पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। छठी वरियता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्कारेज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने चौथे राउंड में 21वीं वरीयता प्राप्त 26 साल के खाचानोव को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। अब उनकी टक्कर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी। 

अलकराज पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। वहीं 1994 के बाद फ्रेंच ओपन में पहला मौका है, जब अंतिम 8 में दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। अल्कारेज 29 साल में लगातार दो ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।  ज्वेरेव ने क्वालिफायर बर्नाबे जपाटा मिरालेस को 7-6, 7-5, 6-3 से हराया। अल्कारेज ने इसी महीने मैड्रिड मास्टर्स में ज्वेरेव को हराया था। 

Carlos Alcaraz Breaks New Ground With Karen Khachanov Win At Roland Garros  | ATP Tour | Tennis
अल्कारेज
विज्ञापन

अगर अल्कारेज सेमीफाइनल में पहुंचते हैं तो उनकी टक्कर जोकोविच और राफेल नडाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। दुनिया के नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और 13 बार के विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच और नडाल अंतिम-आठ में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed