फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   four villains in world cup 2015

'4 विलेन' जो बढ़ा सकते हैं वर्ल्ड कप में आपकी मुश्किलें

Wed, 04 Feb 2015 12:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
four villains in world cup 2015

क्रिकेट के महाकुंभ यानि वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ 11 दिन का वक्त शेष रह गया है। सिर्फ क्रिकेटर्स ही नहीं क्रिकेट के दीवाने भी वर्ल्ड कप शुरू होने में बचे दिनों के बीत जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

विज्ञापन


क्रिकेट फेंस के लिए वर्ल्ड कप हमेशा से ही सबसे खास इवेंट रहा है। इस बात में कोई हैरत भी नहीं कि 14 फरवरी से 29 मार्च तक होने वाले इस महामुकाबले के दौरान फेंस टीवी और रेडियों से चिपके रहेंगे।
विज्ञापन


लेकिन इन सब के बीच आपको कुछ सावधानी रखने की भी जरूरत है, क्योंकि चार विलेन आपको वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान परेशानी में डाल सकते हैं। जिससे शायद आप मैच तक मिस कर जाएं। जानते हैं ऐसे चार विलेन के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में बिजली दे सकती है कभी भी गच्‍चा

four villains in world cup 2015

वर्ल्ड कप के दौरान सबसे बड़ा विलेन आपके सामने ‌बार-बार बिजली जाने का संकट हो सकता है। इससे बचने के लिए आपके पास ज्यादा ऑप्‍शन भी नहीं है।

सोचिए आप वर्ल्ड कप का मैच देखने में बिजी है। कुछ देर बाद आप खेल में अपने आस-पास की सभी बातें, टेंशनों से दूर मैच में खो जाते हैं। तभी किसी दिलचस्प पारी या मैच के टर्निंग प्वाइंट पर बिजली चली जाती है, सोचिए ऐसे में दिल पर क्या बीतेगी?

बिजली के बाद दूसरा बड़ा विलेन आपका बॉस हो सकता है। बॉस से छुट्टी लेकर वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने का सपना दिल में लिए आप कुछ दिन पहले ही बेहतरीन परफॉर्मेंस करने में जुटे है। फाइनल मैच करीब आते ही एक दिन आप बॉस के केबन में गए।

थोड़ा झिझक और दिल में घबराहट लिए आपने बॉस से एक दिन छुट्टी की दरख्वास्त रख ही दी। आपको यकीन हैं कि बॉस आपकी पिछली परर्फोमेंस से खुश है, इसलिए मना नहीं करेंगे। लेकिन बॉस काम ज्यादा होने का हवाला देते हुए आपकी छुट्टी कैंसल कर देता है। हो गया न वर्ल्ड कप का पूरा मजा किरकिरा।

मैच या नींद में से एक ही चुनना पड़ेगा

four villains in world cup 2015

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को वर्ल्ड कप के दौरान एक और बड़ी मुश्किल से गुजरना पड़ सकता है। अगर आपके पास बार-बार बिजली जाने और बॉस से छुट्टी मांगने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है तो आपको तीसरे विलेन 'नींद' से समझौता तो करना ही होगा।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2015 के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती में हो रहे है। इस लिहाज से सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार तड़के 3 बजे, सुबह 6 और 9 बजे होगा।

न्यूजीलैंड में होने वाले सभी मैच 3 बजे और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच 6 या 9 बजे से शुरू होंगे। अगर आप क्रिकेट प्रेमी होने के साथ-साथ ज्यादा देर तक सोने के भ्‍ाी आदी हैं तो अभी से जल्दी उठने की प्रैक्टिस शुरू कर लें, क्योंकि वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 11 दिन का वक्त शेष रह गया है।

वर्ल्ड कप में आखिरी विलेन है 'ट्रैफिक जाम'। भारतीय शहर में सड़कों पर जाम आम बात है। खासतौर से अगर आप महानगरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और बेंगलूर में रहते हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed