फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former Indian Women's hockey captain Elvera Britto passed away, was honored with the Arjuna Award in 1965

दुखद: पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का निधन, 1965 में अर्जुन पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

Tue, 26 Apr 2022 07:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Apr 2022 07:30 PM IST
सार

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा।

विज्ञापन
Former Indian Women's hockey captain Elvera Britto passed away, was honored with the Arjuna Award in 1965
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का मंगलवार सुबह तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। 60 के दशक में हॉकी जगत में अपना लोहा मनवाने वालीं ब्रिटो के अलावा उनकी दो बहनें रीटा और माय भी महिला हॉकी में सक्रिय थीं। 1960 और 1967 के बीच एलवेरा कर्नाटक के लिए खेली थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बहनों के साथ 7 राष्ट्रीय खिताब जीते थे।
विज्ञापन


उन्हें 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह ऐनी लम्सेडन (1961) के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं दूसरी भारतीय हॉकी महिला खिलाड़ी थीं। ब्रिटो ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत के लिए खेली थीं। वह अविवाहित थीं।
विज्ञापन


Former India women's hockey captain Elvera Britto passes away
एलवेरा ब्रिटो

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा। हॉकी इंडिया की ओर से हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed