{"_id":"6267faf8768c834c5004c7e7","slug":"former-indian-women-s-hockey-captain-elvera-britto-passed-away-was-honored-with-the-arjuna-award-in-1965","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का निधन, 1965 में अर्जुन पुरस्कार से किया गया था सम्मानित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
दुखद: पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का निधन, 1965 में अर्जुन पुरस्कार से किया गया था सम्मानित
Tue, 26 Apr 2022 07:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:30 PM IST
सार
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा।
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : social media
विस्तार
भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का मंगलवार सुबह तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। 60 के दशक में हॉकी जगत में अपना लोहा मनवाने वालीं ब्रिटो के अलावा उनकी दो बहनें रीटा और माय भी महिला हॉकी में सक्रिय थीं। 1960 और 1967 के बीच एलवेरा कर्नाटक के लिए खेली थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बहनों के साथ 7 राष्ट्रीय खिताब जीते थे।
उन्हें 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह ऐनी लम्सेडन (1961) के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं दूसरी भारतीय हॉकी महिला खिलाड़ी थीं। ब्रिटो ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत के लिए खेली थीं। वह अविवाहित थीं।
एलवेरा ब्रिटो
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा। हॉकी इंडिया की ओर से हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।