फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former Indian football player and coach T K Chathunni died at age of 79 he was suffering from cancer

T K Chathunni: पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और कोच टी के चथुन्नी का निधन, 79 की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 12 Jun 2024 12:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2024 12:01 PM IST
सार

1979 में वे केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच बने। चथुन्नी ने "फुटबॉल माई सोल" नामक एक आत्मकथा भी लिखी, जिसमें उन्होंने फुटबॉल से उनके जीवन और करियर पर होने वाले प्रभाव के विषय में लिखा।

विज्ञापन
Former Indian football player and coach T K Chathunni died at age of 79 he was suffering from cancer
टी के चथुन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और कोच टी के चथुन्नी का बुधवार सुबह केरल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। 79 वर्षीय आयु में दिग्गज ने अंतिम सांस ली। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डिफेंडर के तौर पर प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए खेलने वाले चथुन्नी भारतीय फुटबॉल के बेहतरीन कोचों में से एक थे।
विज्ञापन


अपने खेल करियर के बाद चथुन्नी ने कोचिंग की ओर रुख किया। 40 से अधिक वर्षों तक खेल पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। उन्होंने मोहन बागान, डेम्पो गोवा और एफसी कोचीन सहित कई प्रसिद्ध टीमों को कोचिंग दी।
विज्ञापन


"फुटबॉल माई सोल" नामक आत्मकथा लिखी
1979 में वे केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच बने। चथुन्नी ने "फुटबॉल माई सोल" नामक एक आत्मकथा भी लिखी, जिसमें उन्होंने फुटबॉल से उनके जीवन और करियर पर होने वाले प्रभाव के विषय में लिखा। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने याद किया कि चथुन्नी चार दशकों तक खिलाड़ी और कोच के रूप में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और वी डी सतीसन ने जताया शोक
वहीं, चथुन्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा, "जब भारतीय फुटबॉल का इतिहास बताया जाएगा, तो चथुन्नी सबसे आगे रहेंगे।" चथुन्नी चार दशकों से अधिक समय तक खिलाड़ी और कोच के रूप में मैदान पर रहे। उन्होंने कहा कि कोच के रूप में उनकी उपलब्धियां बेजोड़ थीं। सतीसन ने आगे कहा, "कोच चथुन्नी ने आई एम विजयन और सी वी पप्पाचन की पीढ़ी को उत्कृष्टता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई। चथुन्नी का निधन खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed