फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Zlatan Ibrahimovic returns from retirement, Sweden defeated Georgia

वापसी पर इब्रोहिमोविच को जीत का तोहफा, विश्व कप क्वालिफायर में स्वीडन ने जॉर्जिया को हराया

Fri, 26 Mar 2021 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 26 Mar 2021 11:00 PM IST
सार

  • संन्यास के पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ज्लाटन ने गोल करने में की मदद 
  • 62 गोल 117 मैचों में किए हैं इब्रोहिमोविच ने और अपने देश के शीर्ष स्कोरर हैं 

विज्ञापन
Zlatan Ibrahimovic returns from retirement, Sweden defeated Georgia
ज्लाटन इब्राहिमोविच

विस्तार

संन्यास के पांच साल बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे स्वीडिश स्टार ज्लाटन इब्राहिमोविच की वापसी शानदार रही। एसी मिलान के स्ट्राइकर इब्राहिमोविच की मदद से विक्टर क्लेसन (35वें मिनट) ने मैच का एकमात्र गोल किया जिससे स्वीडन ने विश्व कप क्वालिफायर में जॉर्जिया को 1-0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। इब्राहिमोविच इससे पहले यूरो 2016 में स्वीडन के लिए खेले थे। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन


स्वीडन के सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने : 
मैदान पर उतरने के साथ ही 39 वर्षीय इब्रोहिमोविच स्वीडन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होेंने गोलकीपर थॉमस रवेली (38 साल, 59 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


जर्मनी और इंग्लैंड भी जीते :  
र्गोत्जका (दूसरे मिनट), केई हैवर्टज (7वें मिनट) और इल्के गुंडोगन (56वें मिनट) के गोल के दम पर जर्मनी ने आइसलैंड को 3-0 से पराजित किया। इंग्लैंड ने सैन मैरीनो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंद दिया। इंग्लैंड की यह इस टीम के खिलाफ सात मैचों में सातवीं जीत है। इस दौरान उसने 42 गोल किए और सिर्फ एक खाया। अन्य मैचों में स्विट्जरलैंड ने बुल्गारिया को 3-1 से और इटली ने नॉदर्न आयरलैंड को 2-0 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed