फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   World Cup qualifier, Brazil beat Ecuador 2-0

विश्व कप क्वालिफायर: विवाद के बीच ब्राजील ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया

Sun, 06 Jun 2021 07:55 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Jun 2021 07:55 AM IST
सार

खिलाड़ियों का कहना है कि वे अपने देश में खेलने को तैयार नहीं है क्योंकि अभी भी कोरोना महामारी से रोज सैकड़ों ब्राजीलवासी मर रहे हैं। अभी तक 4,70,000 मौतें हो चुकी है।

विज्ञापन
World Cup qualifier, Brazil beat Ecuador 2-0
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खिलाड़ियों की बगावत की आशंका के बीच ब्राजील ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। अब ब्राजील राउंड राबिन टूर्नामेंट में 15 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि अर्जेंटीना उससे चार अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। ऐसा लगता है कि ब्राजील कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे कोटा हासिल कर लेगा।

विज्ञापन


इससे पहले मैदान से इतर विवाद पैदा हो गया जब ब्राजील को कोपा अमेरिका का मेजबान बनाया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि वे अपने देश में खेलने को तैयार नहीं है क्योंकि अभी भी कोरोना महामारी से रोज सैकड़ों ब्राजीलवासी मर रहे हैं। अभी तक 4,70,000 मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन


मैच के बाद कोच टिटे से भी कई सवाल पूछे गए कि क्या वे कोपा अमेरिका शुरू होने से पहले इस्तीफा देने जा रहे हैं। कोच ने स्वीकार किया कि इस बारे में ब्राजील फुटबॉल परिसंघ से बात चल रही है कि क्या टीम को इसमें खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अंतिम फैसला मंगलवार तक आने की उम्मीद है। कोपा अमेरिका कोलंबिया और अर्जेंटीना में होना था लेकिन सामाजिक अशांति के कारण कोलंबिया ने नाम वापिस ले लिया। वहीं कोरोना महामारी के कारण अर्जेंटीना ने मेजबानी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed