फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Women Under 17 World Cup Will Be Without Spectators In Worse Conditions

बदतर हालात में दर्शकों के बिना होगा महिला अंडर 17 विश्व कप

Mon, 13 Jul 2020 10:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jul 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women Under 17 World Cup Will Be Without Spectators In Worse Conditions
अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : ट्विटर

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के बीच फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप दर्शकों के बिना भी हो सकता है। दो बार स्थगित हो चुका यह टूर्नामेंट अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च के बीच होगा। 

विज्ञापन


दास ने बंगाल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक वेबिनार में कहा कि बदतर हालात में हमें इसे दर्शकों के बिना ही कराना होगा और यह दुखद होगा। अब तक कोरोना महामारी से देश में 22 हजार से अधिक जानें जा चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या आठ लाख से ऊपर है।टूर्नामेंट के लिए शिविर अगस्त में लगेगा और झारखंड मेजबानी की दौड़ में अग्रणी है। 
विज्ञापन


सीनियर पुरूष टीम को अक्टूबर में कतर और नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर खेलने हैं और दास का कहना है कि इसके लिए शिविर भुवनेश्वर में लगेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की जांच का खर्च एआईएफएफ उठाएगा जिसे फीफा से आर्थिक सहायता की उम्मीद है। फीफा से मदद की पहली किश्त 20 जुलाई के आसपास आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed