फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Women's Under-17 FIFA World Cup may be postponed again, this global tournament to be held in India next year

फिर टल सकता है महिला अंडर-17 फीफा विश्व कप, अगले साल भारत में होना है यह वैश्विक टूर्नामेंट

Thu, 24 Sep 2020 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 08:04 AM IST
सार

  • अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक भारत में होना है यह वैश्विक टूर्नामेंट
  • 05: शहरों भुवनेश्वर, कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद और नवी मुंबई में होने हैं टूर्नामेंट के मुकाबले
  • 07: टीमें (16 में से) मेजबान भारत सहित अभी तक कर पाई हैं क्वालिफाई  

विज्ञापन
Women's Under-17 FIFA World Cup may be postponed again, this global tournament to be held in India next year
फीफा महिला वर्ल्ड कप - फोटो : Indian Football Twitter

विस्तार

भारत में फरवरी-मार्च में होने वाला फीफा महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप कोविड-19 महामारी के चलते फिर टाला जा सकता है। पहले यह टूर्नामेंट दो से 21 नवंबर के बीच भारत के पांच स्थानों पर होना था लेकिन महामारी के कारण इसका आयोजन अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च के बीच करने का फैसला किया गया था। 

विज्ञापन


वैश्विक महामारी के अब भी कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘महिला अंडर-17 विश्व कप को फिर से स्थगित करने की पूरी संभावना है। यह टूर्नामेंट बाद में कब आयोजित किया जाएगा इसके बारे में अभी पता नहीं है।’ 
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने कहा कि इस मामले में अभी उन्हें कोई नई जानकारी नहीं मिली है। यह पूछने पर कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्या टूर्नामेंट को स्थगित करने की संभावना है, उन्होंने कहा,‘ऐसा हो सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं हुए क्वालिफाइंग
टूर्नामेंट के आयोजन में अब पांच माह से भी कम समय बचा है। अफ्रीका, उत्तर और मध्य अमेरिका (कॉनकाकाफ) और दक्षिण अमेरिका (कॉनमेबोल) के अभी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होने हैं। यूरोप (यूएफा) ने पिछले महीने अपना क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द करके अपनी सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों स्पेन, इंग्लैंड और जर्मनी को नामित किया था। ओसियाना परिसंघ ने भी यही तरीका अपनाया और उसकी तरफ से न्यूजीलैंड खेलेगा। सिर्फ एशिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्वालिफायर्स का आयोजन कर पाया। जापान और उत्तर कोरिया ने 2019 एएफसी अंडर-16 महिला चैंपियनशिप में विजेता और उप विजेता बनकर क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed