फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   welas enters in last 16 in euro cup

यूरो कपः रूस को हराकर वेल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में

Wed, 22 Jun 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
 welas enters in last 16 in euro cup
फुटबॉल (डेमो)
स्टार फुटबॉलर गारेथ बेल के गोल की बदौलत वेल्स ने रूस को 3-0 से हराकर यूरो कप-2016 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


इस हार के बाद रूस की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। ग्रुप स्तर पर वेल्स ने कुल तीन मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में उसे जीत मिली है जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

छह अंकों के साथ वेल्स की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर है। रूस ने भी इतने ही मुकाबले खेले लेकिन उसे दो में हार मिली जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। एक अंक लेकर रूस इस ग्रुप में सबसे निचले यानी चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वेल्स ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाया। पहले हाफ में आरोन रैमसी व नील टेलर ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल कर रूस को मैच में वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैमसी ने मैच के 11वें मिनट में वेल्स के लिए पहला गोल दागा। इसके ठीक नौ मिनट बाद मैच के 20वें मिनट में टेलर ने गोल कर वेल्स की बढ़त को दोगुना कर दिया। रूस की टीम पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रही। गारेथ बेल ने मैच के 67वें मिनट में शानदार गोल दागककर वेल्स की बढ़त को 3-0 कर दिया।


बेल का मौजूदा टूर्नामेंट में यह तीसरा गोल था। बेल से पहले यूरोपियन चैंपियनशिप में पिछली बार तीनों पूल मैचों में गोल करने की उपलब्धि चेक गणराज्य के मिलान बारोस और हॉलैंड के रूड वान निस्टरॉय ने हासिल की थी। दोनों ने यूरो 2004 के दौरान यह कारनामा किया था।

Published by SURENDRA KUMAR VERMA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed