फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Weah hat-trick leads USA to five-goal triumph over Paraguay in Pre Quarter Final Match 

वेया की हैट्रिक की बदौलत, अमेरिका ने धमाकेदार अंदाज में की क्वार्टर फाइनल में एंट्री 

Tue, 17 Oct 2017 05:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 17 Oct 2017 05:21 AM IST
विज्ञापन
Weah hat-trick leads USA to five-goal triumph over Paraguay in Pre Quarter Final Match 
अमेरिकी फुटबॉल टीम
नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेले गए फीफा अंडर 17 विश्वकप के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका ने पराग्वे को 5-0 के अंतर से  धराशाई कर धमाकेदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल्स में एंट्री की। अमेरिका के लिए मैच के हीरो रहे टिम वेया ने हैट्रिक जड़ते हुए मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। 
विज्ञापन


 वेया ने ही मैच में गोल का खाता खोला और 19वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए काफी जद्दोजहद हुई लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पहला हाफ 1-0 के साथ समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी अमेरिका ने धमाकेदार शुरुआत की और मैच के 53वें मिनट में वेया ने दूसरा गोल कर पराग्वे की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इसके बाद अगले 24 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होता दिखा लेकिन 63वें मिनट में कार्लटन ने कप्तान सार्जेंट के पास को गोल में तबदील कर अमेरिकी बढ़त को 3-0 कर दिया। यहां से अमेरिका की हार तकरीबन असंभव दिख रही थी। इस आत्मविश्वास के साथ अमेरिकी आक्रमण पंक्ति ने अपना हमला जारी रखा और कप्तान सार्जेंट मैच में अपना पहला गोल करने में आखिरकार सफल हो गए। अपनी धाक दिखाने का मौका उन्होंने नहीं खोया। इस गोल के साथ ही मैच में अमेरिका ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के आखिरी पंद्रह मिनट में 4-0 से आगे चल रही अमेरिका के स्ट्राइकर टिम वेया के पास हैट्रिक पूरी करने का मौका था और उन्होंने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। तीन मिनट बाद कार्लटन और टिम वेया की जुगलबंदी रंग लाई और मैच में अमेरिका के पांचवें गोल के साथ ही वेया ने यादगार हैट्रिक पूरी कर ली। यह इस विश्वकप की महज दूसरी और नॉकआउट दौर की पहली हैट्रिक है। 

इस जीत के साथ ही अमेरिका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब वह खिताबी जीत से महज 3 कदम पीछे है। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed