फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   wayne rooney shinse in Manchester United s title win

मैनचेस्टर यूनाइटेड की खिताबी जीत में चमके वाएने रूनी

Tue, 05 Aug 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Aug 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
wayne rooney shinse in Manchester United s title win
कप्तान वाएने रूनी के दमदार खेल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस कप मैत्री टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दूसरे हाफ में स्टार फुटबॉलर रूनी, जुआन माटा और जेसी लिंगार्ड के शानदार गोल की बदौलत विजेता टीम ने प्रीमियर लीग की चिर प्रतिद्वंद्वी टीम लीवरपूल को 3-1 से हराया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जीत के साथ ही अपने नए मैनेजर लुईस वैन गाल के नेतृत्व में नए सत्र से पूर्व अमेरिकी दौरा अविजित समाप्त किया। रूनी ने पहली बार इस दौरे में यूनाइटेड की कप्तानी की थी।
विज्ञापन

प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले यूनाइटेड की शानदार जीत

wayne rooney shinse in Manchester United s title win
मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम अब इंग्लैंड लौटेगी और 16 अगस्त से शुरू हो रहे नए प्रीमियर लीग सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

फ्लोरिडा के मियामी गार्डंस के सन लाइफ स्टेडियम में 51 हजार दर्शकों के सामने सोमवार को खेले गए फाइनल में स्टीवन गेरार्ड ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेकिन फिर दूसरे हाफ में वाएने रूनी ने 55वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके 2 मिनट बाद ही माटा ने लीवरपूल के गोलकीपर सिमोन मिग्नोलेट को छकाते हुए गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

लुइस वैन गाल की टीम ने इसके कुछ देर बाद ही गोल को फिर से नेट में पहुंचा दिया। एश्ले यंग के जबरदस्त क्रॉस से गेंद गोल पोस्ट के अंदर जाती दिखी जिसे अमेरिकी रेफरी मार्क जीजर ने गोल करार दिया।

एक गोल को लेकर हुआ विवाद!

wayne rooney shinse in Manchester United s title win
हालांकि बड़े स्क्रीन पर दिखाए गए रिप्ले में लगा कि गेंद बार के ऊपर से होकर निकल गई थी।

इस गोल को लेकर खड़े हुए असमंजस पर चर्चा करने के बाद रद्द करने का निर्णय लिया गया लेकिन मैनचेस्टर को बाद में मिले दो मिनट के समय में वैकल्पिक खिलाड़ी लिंगार्ड ने 18 यार्ड की दूरी से गोल कर आठ टीमों के टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

लीवरपूल के मैनेजर ब्रैंडन रोजर्स ने मैच के बाद स्कोरलाइन तकनीक को अपनी टीम के लिये अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed