{"_id":"5bef4da7bdec22694517e840","slug":"wayne-rooney-gets-a-winning-farewell-after-england-beat-united-state-by-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने रूनी को दी विजयी विदाई, मैत्री मैच में अमेरिका को 3-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लैंड ने रूनी को दी विजयी विदाई, मैत्री मैच में अमेरिका को 3-0 से दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
wayne rooney
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथगेट की युवा इंग्लैंड टीम ने अपने सबसे सफल खिलाड़ी और पूर्व कप्तान वेन रूनी को जीत के साथ विदाई दी। संन्यास के बाद एक बार फिर से इंग्लैंड की जर्सी पहनने वाले रूनी अमेरिका के खिलाफ मैत्री मैच में दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे और 33 मिनट ही मैदान पर रहे।
विज्ञापन
थ्री लायंस ने अमेरिका को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से रौंदा। इंग्लैंड की ओर से जेस्सी लिंगार्ड (25वें मिनट), ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नाल्ड (27वें मिनट) और पदार्पण करने वाले कैलम विल्सन (77वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रूनी का यह इंग्लैंड की ओर से 120वां मैच था। उन्होंने रिकॉर्ड 53 गोल किए हैं और वह थ्री लायंस की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
मैच से होने वाली कमाई गरीब बच्चों पर होगी खर्च
इंग्लैंड के फुटबॉल संघ ने दिग्गज स्ट्राइकर के सम्मान में यह विदाई मैच रखा था। मैच से होने वाली कमाई उन गरीब बच्चों पर खर्च की जाएगी जिनकी जिम्मेदारी वेन रूनी फाउंडेशन संभाल रही है। मैच को द वेन रूनी फाउंडेशन नाम दिया गया था।
विज्ञापन
जर्मनी ने रूस को 3-0 से रौंदा
उधर बर्लिन में जर्मनी ने पहले हाफ में ही तीन गोल दागकर रूस को 3-0 से पराजित किया। जर्मनी के लिए लेरॉय सेन (8वें मिनट), निकलास सुएले (25वें मिनट) और सर्ज नैबरी (40वें) ने गोल किए। विश्व कप की टीम में जगह नहीं बना पाने वाले 22वर्षीय सेन का यह जर्मनी के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। जर्मनी के मुख्य कोच जोकिम लो ने टीम में कई बदलाव किए। उन्होंने कई युवाओं को मौका दिया। जर्मनी की टीम रूस में हुए विश्व कप में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी।
स्पेन ने क्रोएशिया को चौंकाया
जगरेब। टिन जेद्वाज के दो गोल के दम पर क्रोएशिया ने नेशंस लीग में स्पेन को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। विश्व कप के उपविजेता क्रोएशिया के लिए टिन ने (69वें, 90+3वें मिनट) और आद्रेंज क्रैमरिक (54वें मिनट) ने गोल किए। स्पेन की ओर से दानी केबलोस (56वें मिनट) और सर्जियो रोमास (78वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।