फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Walcott unveils Om Namah Shivaya tattoo, Twitter goes viral

'ॐ नमः शिवाय' का टैटू गुदवाकर भारत में स्टार बन गया आर्सेनल क्लब का फुटबॉलर

Thu, 10 Aug 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 10 Aug 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Walcott unveils Om Namah Shivaya tattoo, Twitter goes viral
थियो वालकॉट - फोटो : twitter

आर्सेनल फुटबॉल क्लब के स्टार थियो वालकॉट ने ट्विटर अपने नए टैटू की फोटो पोस्ट की और इसके बाद वो भारत में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। दरअसल, इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य थियो वालकॉट ने हिंदू शास्त्र के सबसे बड़े भगवानों में से एक भगवान शिव का नाम अपनी पीठ पर गुदवाया है। 

विज्ञापन

 


उन्होंने ॐ नमः शिवाय लिखे हुए टैटू का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही वालकॉट ने कैप्शन में लिखा, 'अपना दिल खोलो, आनंद और खुशी का अनुभव करने के लिए डर, नफरत और घृणा से दूर रहो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि ॐ नमः शिवाय का मतलब, 'मैं शिव को उनके नाम की एक सम्मानजनक आवाज की पेशकश करता हूं' या फिर 'मैं सम्मान से उनके नाम का आह्वान करता हूं' होता है।  पारंपरिक रूप से इसका जाप सभी शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए किया जाता रहा है। इसका जाप करने से मन में आनंद और शांति का एहसास होता है। 

वालकॉट की पीठ पर ॐ नमः शिवाय का टैटू देखकर ट्विटर यूजर्स बेहद खुश हुए और वो अपने उत्साह को शांत नहीं रख सके। आईए नजर डालते हैं कि वालकॉट का टैटू देखकर ट्विटर यूजर्स ने किस प्रकार प्रतिक्रिया जाहिर की:




(थियो वालभक्त)




(हर हर महादेव) 




(भारतीय होने पर, आर्सेनल के खिलाड़ी की पीठ पर ऐसा टैटू देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है)




(बहुत अच्छे, ॐ नमः शिवाय, सबसे बढ़िया जाप है और एक को अपने शरीर पर टैटू बनवाने के लिए बेहतर विकल्प, भगवान शिव आपको सुरक्षित रखे और आप पर उनका आशीर्वाद बना रहे)




(थियो वालकॉट ने टैटू बनवाया जो विध्वंसक को समर्पित है)




(हर हर महादेव, हमेशा पता था कि राइट विंग आपके लिए बेस्ट जगह है)

भारत के ट्विटर यूजर्स ने जहां वालकॉट के टैटू पर अपना उत्साह बयां किया वहीं कुछ लोगों को लगा कि आर्सेनल का स्टार अब चीन में बसने जा रहा है क्योंकि उन्हें लगा कि टैटू चीनी भाषा में है। बता दें कि वालकॉट ने अपना आखिरी मैच चेल्सी के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में गोल किया था। इसके अलावा क्रिस्टीयानो रोनाल्डो और भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने टैटू के लिए काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed