फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   virat kohli favour for germany in world cup

भारत में भी चढ़ने लगा फुटबॉल का बुखार, कोहली का दांव जर्मनी पर

Sat, 10 May 2014 07:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 May 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
virat kohli favour for germany in world cup

फीफा वर्ल्ड कप अभी शुरू होने में एक महीने का समय है लेकिन उसका बुखार फुटबॉल प्रशंसकों का चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली भी इससे अछूते नहीं हैं। उनका कहना है कि आगामी इस महाकुंभ में वह जर्मनी का पक्ष लेने को तैयार हैं।

कोहली ने कहा, "वास्तव में इस बार मेरा दांव जर्मनी पर है क्योंकि वह दुनिया में सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड कप जर्मनी का होगा। फिलिप लाम उनके पसंदीदे जर्मन फुटबॉलर हैं क्योंकि वह टीम के लिए कई मौके बनाए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं लाम को पसंद करता हूं । उनका काम उम्दा है। वह उन लोगों में से है, जिन्होंने जर्मनी के लिए कई मौके बनाए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी भी मेरे पंसदीदों फुटबॉलरों में से हैं। खासकर मेसी क्योंकि वह एडिडास से जुड़े हुए हैं। इन दोनों से मिलना एक बड़ी उपलब्धि होगी और ये दोनों मेरी सूची में शीर्ष पर हैं।"
विज्ञापन


जडेजा मजाकिया फुटबॉलर
एक मजाकिया सवाल के जवाब में कोहली ने कहा कि रविंद्र जडेजा भारतीय टीम में सबसे मजाकिया फुटबॉलर हैं क्योंकि वह सभी जगहों पर विराजमान हैं और मेरा मानना है कि वह रोनाल्डो की तरह अच्छा है क्योंकि जडेजा सभी पोजीशन पर खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने उस लम्हे को भी याद किया, जिसमें पिछले साल जून में नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर दिदेर ड्रोगबा के साथ खेलने का मौका मिला था।


कोहली ने कहा कि यह नायाब अनुभव था। उनके साथ खेलना ही अपने में बड़ी बात है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी को बेहतरीन फुटबॉलर करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed