{"_id":"59fc44e24f1c1bee688b8f7e","slug":"video-patrice-evra-kicking-fan-before-the-start-of-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: इंटरनेशनल फुटबॉलर ने अपने फैन को मारी लात, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वीडियो: इंटरनेशनल फुटबॉलर ने अपने फैन को मारी लात, फिर हुआ कुछ ऐसा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
पैटरिस एवरा
- फोटो : metro.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्सेल क्लब के डिफेंडर पैटरिस एवरा का गुरुवार को यूरोपा लीग के दौरान अपने फैन से विवाद हो गया। विटोरिया गुइमारेस के खिलाफ मुकाबले में एवरा ने अपनी ही टीम के समर्थक पर कराटे की स्टाइल में किक जड़ दिया।
विज्ञापन
36 वर्षीय एवरा का समर्थकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान फुटबॉलर ने अपना आपा खो दिया और एक फैन पर बाएं पर से किक जमा दिया। मार्सेल के कुछ फैंस अपने स्टैंड्स से बाहर निकले और टचलाइन पर आने की कोशिश की। वहीं वो लोग एवरा के करीब आ गए। फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य उस समय अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी 19 करोड़ रुपए की कार, देखिए फोटोज
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए लोगों को दूर करने की कोशिश की। बता दें कि एवरा इस मैच में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे। तभी उन्होंने अपने फैन को लात मारी और फिर रेफरी ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाने का निर्देश दिया।
मार्सेल के कोच रूडी गार्सिया ने कहा, 'पैट अनुभवी हैं। उन्हें ऐसे में रियेक्ट नहीं करना चाहिए था।' इस मैच में एवरा की टीम को 0-1 से शिकस्त झेलना पड़ी।
देखिए वीडियो:
वैसे इस घटना ने 1995 में हुई एक घटना की याद दिलाई। मैनचेस्टर यूनाइटेड के एरिक कैंटोना ने क्रिस्टल पैलेस के समर्थक पर जोरदार किक जमाई थी। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था।