फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Venkatesh will not handle the team due to absence of a Pro license

प्रो लाइसेंस नहीं होने के चलते वेंकटेश नहीं संभाल पाएंगे टीम की कमान 

Wed, 30 Jan 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 30 Jan 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Venkatesh will not handle the team due to absence of a Pro license
वेंकटेश

एशियन फुटबाल कन्फेडरेशन (एएफसी) के एक जनवरी से लागू हुए नए नियमों ने ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) को अंडर-23 टीम का नया कोच अनुबंधित करने को मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


22 मार्च से होने वाले अंडर-23 एएफसी क्वालिफायर केलिए बतौर कोच टीम की कमान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे एस वेंकटेश को सौंपी जानी थी, लेकिन उनके पास प्रो लाइसेंस नहीं होने के चलते अब फेडरेशन ने यह जिम्मेदारी बेहद अनुभवी और देश केलिए सात सालों तक खेलने वाले डेरेक परेरा को देने का मन बना लिया है। हालांकि फेडरेशन ने वेंकटेश पर एएफसी को नियमों में ढील देने की सिफारिश की, लेकिन बात नहीं बनीं।       
विज्ञापन


एएफसी के नए नियमों के तहत राष्ट्रीय टीम के कोच के पास प्रो लाइसेंस होना जरूरी है, जबकि वेंकटेश के पास बी लाइसेंस है। स्टीफन कांस्टेंटाइन के साथ सीनियर टीम के सहायक कोच होने के नाते वेंकटेश ही विदेशी कोच के साथ अंडर-23 टीम को देखते थे। स्टीफन के इस्तीफे के बाद फेडरेशन ने एएफसी क्वालिफायर के लिए अंडर-23 टीम की कमान वेंकटेश को देने का फैसला लिया, लेकिन अब उसे डेरेक परेरा की सेवाएं लेनी पड़ेंगी। अपने समय के दिग्गज डिफेंडर और 1984 का एएफसी कप खेलने वाले परेरा इस वक्त आईएसएल टीम एफसी गोआ के टेक्निकल डायरेक्टर हैं। वह लंबे समय तक सालगांवकर गोआ के लिए खेले।      
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफसी क्वालिफायर में भारत के साथ है पाकिस्तान      
उज्बेकिस्तान में होने वाले इस क्वालिफायर में भारत को मेजबानों के अलावा तजाकिस्तान और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। आईएसएल के चलते भारतीय टीम का कैंप तीन मार्च से लगाया जाएगा। परेरा के अनुबंध की आधिकारिक घोषणा भी कुछ दिनों के अंदर कर दी जाएगी। हालांकि परेरा को सीनियर टीम का कोच बनाए जाने की उम्मीद नहीं है। जून में शुरू हो रहे विश्व कप क्वालिफायर तक फेडरेशन स्टीफन के स्थान पर नया विदेशी कोच लाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed