फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   uruguay vs russia fifa world cup 2018 match 33 preview

दो बार की चैंपिंयन उरुग्वे और मेजबान रूस का मुकाबला आज, चेरिशेव पर होंगी फैंस की नजरें

Mon, 25 Jun 2018 05:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
uruguay vs russia fifa world cup 2018 match 33 preview
रूस बनाम उरुग्वे

विश्व कप की मेजबान टीम रूस सोमवार को जब दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ उतरेगी तो उसे घरेलू दर्शकों का बड़ा समर्थन मिलेगा जो पहले दो मैचों में जीत के बाद बेहद उत्साहित हैं। ग्रुप ए में दोनों टीमें अपने पहले दो मैच जीत चुकी हैं और अब उनके बीच शीर्ष पर रहने की होड़ है। इस ग्रुप की बाकी दोनों टीमें सऊदी अरब और मिस्र दो-दो मैच हारकर पहले ही बाहर हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


विश्व कप शुरू होने से पहले मेजबान टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा रही थी लेकिन सऊदी अरब के खिलाफ पहले मैच में 5-0 की जीत से शुरुआत करने वाली रूसी टीम ने दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से पराजित किया। दो मैचों में आठ गोल करने के बाद ड्रॉ भी मेजबान टीम को ग्रुप में शीर्ष पर ला सकता है। ऐसे में अगले दौर में उन्हें स्पेन या स्टार स्ट्राइकर पुर्तगाल की टीम से भिड़ना पड़ेगा। हालांकि ग्रुप बी में ईरान भी अभी दावेदारी में बाकी है। अगर रूस को अगले दौर में बेहतर करना है तो उुरुग्वे की टीम के सामने उसकी असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन


मिस्र के खिलाफ रूस की रक्षा पंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया था जब मोहम्मद सालाह जैसे तेजतर्रार स्ट्राइकर पर अंकुश रखने में सफल रही थी। हालांकि सालाह अपने कंधे की चोट से उबरने के बाद उतरे थे। मिडफील्डर डेनिस चेरिशेव अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विश्व कप से पहले रूस ने सात मैचों से जीत नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की रैंकिंग भी 70 तक पहुंच गई। लुईस सुआरेज और एडिनसन कावानी जैसे खिलाड़ियों से सजी उरुग्वे की टीम के खिलाफ अगर रूस बेहतर करता है तो वह यह साबित कर पाएगा कि उसे कमतर आंकना ठीक नहीं। बता दें कि 1986 के बाद पहली बार दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहा है रूस तब सोवियत संघ की टीम अंतिम-16 में बेल्जियम से हारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed