फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA EURO 2020 England beat Denmark 2-1 in the semi final

यूरो कप: 55 साल का इंतजार खत्म, डेनमार्क को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

Thu, 08 Jul 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 06:26 AM IST
सार

इंग्लैंड के हैरी केन ने 104वें मिनट यानी इंजुरी टाइम में शानदार गोल किया और इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में पहुंचा दिया। इंग्लैंड की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। 

विज्ञापन
UEFA EURO 2020 England beat Denmark 2-1 in the semi final
जीत के बाद जश्न मनाते इंग्लैंड के खिलाड़ी... - फोटो : twitter

विस्तार

यूरो कप में इंग्लैंड का फाइनल में पहुंचने का 55 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, यूरो 2020 में डेनमार्क के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड अब इटली के साथ फाइनल मैच खेलेगी। करीब 66000 दर्शकों के सामने इंग्लैंड नें कमाल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम अब खिताब से बस एक कदम दूर है। इंग्लैंड के हैरी केन ने 104वें मिनट यानी इंजुरी टाइम में शानदार गोल किया और इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में पहुंचा दिया। इंग्लैंड की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम अब फाइनल में इटली से भिड़ेगी। इंग्लैंड की टीम 1966 वर्ल्ड कप के बाद से पहली बार बड़े टूर्नामेंटों में कोई फाइनल खेलेगी। इससे पहले उसे वर्ल्ड कप या यूरोपीय चैंपियनशिप में चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें से तीन बार 1990, 1996 और 2018 में उसे पेनल्टी में हार मिली है।

मैनेजर साउथगेट ने मनाई जश्न की रात 

यूरोपियन चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना इंग्लैंड के लिए सपना साकार करने जैसा है। इंग्लिश टीम की जीत पर मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए जश्न की रात है, इसका हिस्सा बनने के लिए यह हमारे लिए अविश्वसनीय अवसर है, मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।


फाइनल में होगी इटली से टक्कर, मंगलवार को इटली ने स्पेन हरा किया था फाइनल प्रेवश
इटली ने मंगलवार को वेम्बली में शानदार यूरो 2020 सेमीफाइनल में 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी पर स्पेन को 4-2 से हराया था, जोर्जिन्हो ने निर्णायक पेनल्टी किक को इटली की जीत में बदल कर स्पेन पर 4-2 से जीत दर्ज की और यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में एक स्थान दिलाया था।

इटली ऐसी टीम है जिसने इस साल के यूरो कप में सभी मैच जीते हैं। हर बार उसकी मेहनत रंग लाई। यूरो कप के नॉकआउट चरण में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था। जिसमें इटली ने स्पेन को हरा दिया।   इटालियंस का सामना बुधवार को लंदन में इंग्लैंड से होगा, जिसका फाइनल रविवार को वेम्बली स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed