फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA champions league 2020: manchester city vs real madrid and lyon vs juventus report

UEFA champions league: मैनचेस्टर सिटी ने मैड्रिड तो लियोन ने जुवेंटस को हराया

Thu, 27 Feb 2020 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Feb 2020 09:13 PM IST
सार

तीसरी जीत है मैनचेस्टर सिटी की दो साल के प्रतिबंध के बाद। यही नहीं साथ ही वह तीसरी इंग्लिश टीम बन गई है, जिसने रियल मैड्रिड को घरेलू मैदान में हराया है।

विज्ञापन
UEFA champions league 2020: manchester city vs real madrid and lyon vs juventus report
मैनचेस्टर सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केविन डि ब्रुइन की दिलाई नाटकीय वापसी के साथ मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग के प्री क्वार्टर में रियल मैड्रिड को 2-1 से हरा दिया। मैच में पहला गोल रियल के लिए इसको ने दूसरे हाफ के शुरुआत में (60वें मिनट) में किया था।

विज्ञापन


उसके बाद ब्रुइन की मदद से 78वें मिनट में गैब्रियल जीसस ने गोल करते हुए स्कोर बराबर 1-1 कर दिया। पांच मिनट बाद ही केविन डि बुइन ने पेनल्टी से गोल करते हुए टीम की विजय दिलाई। तीन मिनट बाद रियाल के सर्जियो रामोस को रेडकार्ड मिला था।
विज्ञापन


सिटी ने रियल को टूर्नामेंट में पहली बार हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए 4 में से 2 मैच रियल ने जीते, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछला मैच 4 मई 2016 को हुआ था, जिसमें रियल 1-0 से जीता था। रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस को रेड कार्ड दिखाया गया। अव वह 17 मार्च को इतिहाद स्टेडियम में होने वाले दूसरे चरण के मैच में नहीं खेल सकेंगे। मैड्रिड ने अपने पिछले पांच मैचों में से एक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेप गार्डियोला की रिकॉर्ड जीत : मैनचेस्टर सिटी के पेप गार्डियोला सबसे ज्यादा 28 नॉकआउट मैच जीतने वाले मैनेजर बन गए हैं। उन्होंने कार्लो एंसेलोटी, जोस मॉरिन्हो और सर एलेक्स फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ दिया।

लियोन ने जुवेंटस को 1-0 से हराया

एक अन्य मुकाबले में फ्रांसीसी  क्लब लियोन ने पुर्तगाल के जुवेंटस को 1-0 से हरा दिया। फ्रांस के क्लब ने इटली के क्लब को एक दशक में पहली बार हराया है। इस मैच के साथ ही जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो का 11 मैचों से चला आ रहा लगातार गोल करने का सिलसिला खत्म हो गया। टीम के लिए एकमात्र गोल लुकास तौसर्ट ने 31वें मिनट में किया।

रियल मैड्रिड के मैनेजर जिनेडिन जिडान ने कहा, 'हमारे लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। कोई टीम जो इससे उबर सकती है तो वो कोई और नहीं रियल मैड्रिड ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed