{"_id":"5b1f9f694f1c1bf67a8b4bf3","slug":"these-internation-artists-will-perform-on-2018-fifa-world-cup-opening-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्ड कप होगा बेहद खास, जब फुटबॉल में इंटरनेशल कलाकार लगाएंगे संगीत का तड़का","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा वर्ल्ड कप होगा बेहद खास, जब फुटबॉल में इंटरनेशल कलाकार लगाएंगे संगीत का तड़का
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
fifa wc 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 15 जुलाई तक रूस में खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला रशिया और सउदी अरब के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों देशों टीमों के बीच इस महामुकाबले से पहले इंटरनेशनल स्तर के तीन बड़े सितारे मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में फैंस का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
इस लिस्ट में दुनिया के प्रसिद्ध म्यूजिक आईकॉन रॉबी विलियम का नाम भी शामिल है। इसके अलावा प्रसिद्ध कलाकार आइदा गरिफुलिना भी स्टेज पर उनका साथ देंगे। वहीं इस अवसर पर ब्राजील को दो बार चैंपियन बनाने वाले स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप से पहले अपने प्रदर्शन को लेकर उत्सक रॉबी विलियम्स ने कहा, 'रूस में अपने परफॉर्मेंस को लेकर काफी बेताब हूं। मैंने अपने करियर में कई स्टेज शो किए हैं। मगर फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में 80,000 हजार दर्शकों के सामने और टेलीविजन पर करोड़ों लोगों के सामने अपनी लाइव परफॉर्मेंस को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं। मैं फुटबॉल और संगीत से प्रेम करने वालों का रूस में आने के लिए आमंत्रित करता हूं।'
विज्ञापन