फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   The banned ex-UEFA chief Michel Platini was released from custody

फीफा विश्व कप 2022 मामला: पूर्व यूएफा प्रमुख प्लातिनी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया

Wed, 19 Jun 2019 07:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 19 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
The banned ex-UEFA chief Michel Platini was released from custody
मिशेल प्लातिनी - फोटो : dna

फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार व यूईएफए के पूर्व अध्यक्ष मिशेल प्लातिनी को 2022 विश्व कप की मेजबानी कतर को सौंपने की जांच के संदर्भ में मंगलवार को हिरासत में लिया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही बुधवार को उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में प्लातिनी के वकील विलियम बोर्डन ने कहा है कि उनपर लगाए सभी आरोप गलत है और उनसे सवाल-जवाब टेकनिकल ग्राउंड पर किए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि कतर को 2022 विश्व कप की मेजबानी सौंपने के मामले की जांच कर रही फ्रांस की भ्रष्टाचार रोधी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। कतर को विश्व कप की मेजबानी सौंपने के फैसले से विवाद हो गया था क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए गए थे। फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी प्लातिनी को 2007 में यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था का प्रमुख चुना गया था।
विज्ञापन


प्लातिनी 2015 तक यूएएफा के प्रमुख रहे जब उन्हें नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चार साल के लिए फुटबॉल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन पर फीफा के पूर्व दागी प्रमुख सैप ब्लाटर से 20 लाख डॉलर लेने का आरोप भी था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कतर पर विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वोट खरीदने का आरोप लगा था और इसके बाद अमेरिका के स्वतंत्र जांचकर्ता माइकल गार्सिया की रिपोर्ट में कई संदिग्ध वित्तीय लेने-देन का खुलासा हुआ। इनमें से कई सेंड्रो रोसेल से जुड़े थे जो बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष थे। रोसेल ने कतर के सलाहकार की भूमिका निभाई थी। 

तीन बार बेलोन डियोर खिताब जीतने वाले प्लातिनी के 2016 में ब्लाटर की जगह फीफा अध्यक्ष बनने की उम्मीद थी लेकिन इसके बाद वह विवादों में फंस गए और तब से खुद को पाक साफ साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

1970 और 80 के दशक में प्लातिनी एक शानदार स्ट्राइकर हुआ करते थे। खासतौर पर इटली के सेंट एटिनी और जुवेंटस के लिए। उन्होंने तीन विश्व कप खेले हैं। इसके अलावा 1982 और 1986 के सेमी-फाइनल में नेशनल टीम की कप्तानी भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed