{"_id":"576f031a4f1c1be763b4924a","slug":"switzerland-v-poland-euro-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो कप: पौलेंड और पुर्तगाल ने अंतिम-8 में बनाई जगह","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो कप: पौलेंड और पुर्तगाल ने अंतिम-8 में बनाई जगह
एजेंसी/ सेंट एटिएंस (फ्रांस)
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड ने रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर यूरो कप-2016 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमों एक-एक की बराबरी पर थीं। पोलैंड की ओर से जैकब बलाज्कोवस्की ने मैच के 39वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद स्विट्जरलैंड ने बराबरी के भरसक प्रयास किए लेकिन उसे 82वें मिनट में सफलता मिली। स्विट्जरलैंड की ओर से झेरदान शाकिरी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी दिला दी। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें बाजी पोलैंड के हाथ लगी।
विज्ञापन
मौजूदा टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंचने वाली पोलैंड पहली टीम है। पोलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में यूक्रेन को 1-0 से पराजित किया था जबकि स्विट्जरलैंड ने अपना पिछला मुकाबला मेजबान फ्रांस से गोलरहित ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
पोलैंड ने ग्रुप स्तर पर तीन मैच खेले थे जिनमें से उसे दो में जीत मिली थी जबकि एक मुकाबला उसने ड्रॉ खेला था। सात अंक लेकर पोलैंड की टीम ग्रुप सी में दूसरे नंबर पर रहते हुए अंतिम-16 में प्रवेश किया था। वहीं स्विट्जरलैंड को तीन मैचों में से एक में जीत मिली थी जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे। पांच अंक लेकर स्विट्जरलैंड ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
पुर्तगाल ने क्रोएशिया को धोया
एक अन्य मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 1-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह पक्की कर ली है। निर्धारित समय तक खेल गोलरहित रहने के बाद अतिरिक्त समय में मैच खत्म होने से 3 मिनट पहले ही रिचर्ड क्यूरेस्मा ने शानदार गोल कर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।
हालांकि इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक शानदार प्रयास से गोल करने से चूक गए। अगर वह गोल कर लेते तो माइकल प्लाटिनी के यूरो कप में 9 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
Published By Rahul Sankrityayan