फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sweden beat south korea by 1-0 in fifa world cup 2018 12th match

फीफा विश्व कप 2018 में नहीं चला एशियाई टीम का जादू, स्वीडन के हाथों झेलनी पड़ी करारी शिकस्त

Mon, 18 Jun 2018 08:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
sweden beat south korea by 1-0 in fifa world cup 2018 12th match
स्वीडन फुटबॉल टीम

स्वीडन ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2018 के 12वें मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। ग्रुप एफ के मुकाबले में स्वीडन की तरफ से आंद्रेस ग्रैंक्वीस्ट ने पेनल्टी को गोल में परिवर्तन करते हुए एशियाई टीम को मात दी।आंद्रेस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया और स्वीडन के बीच मुकाबला उम्मीद के मुताबिक कड़ा देखने को नहीं मिला। दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। मैच में स्वीडन की टीम का गेंद पर कब्जा 53 प्रतिशत रहा। उनके पास में एक्यूरेसी 83 प्रतिशत की दर्ज की गई।
विज्ञापन


स्वीडन ने मैच में गोल करने के 15 प्रयास किए, जिसमें से निशाने पर पांच रहे। गोलपोस्ट से बाहर चार प्रयास रहे। 6 मर्तबा कोरियाई खिलाड़ियों ने स्वीडिश टीम के फॉरवर्ड को गोल करने से ब्लॉक किया। वहीं कोरियाई टीम का प्रदर्शन लचर रहा। उसने गोल करने के कुल पांच प्रयास किए। मगर एशियाई टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया से शुरुआत ही खराब हुई। मैच के दूसरे मिनट में ली योंग ने फाउल किया। फिर चौथे मिनट में स्वीडन को कॉर्नर मिला। हालांकि टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद कोरिया को तगड़ा झटका लगा जब 12वें मिनट में किम शिन वुक को पीला कार्ड दिखाया गया। वुक ने एकदल पर गलत प्रहार किया था।

21वें मिनट में स्वीडन ने गोल करने का शानदार मौका बनाया, लेकिन कोरियाई गोलकीपर चो ह्युन वु ने शानदार बचाव करते हुए गेंद पर पंच जमा दिया। पहले हाफ में दर्शकों को दोनों टीमों ने जश्न मनाने का कोई मौका नहीं दिया और स्कोर 0-0 से बराबर रहा।



दूसरे हाफ में एक और कोरियाई खिलाड़ी हुआंग ही चान को पीला कार्ड दिखाया गया। स्वीडन ने फिर गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन गोलकीपर ने अच्छे बचाव करते हुए उन्हें सफल नहीं होने दिया। 65वें मिनट में विक्टर क्लेसन गेंद लेकर कोरियाई बॉक्स में घुसे। उन्हें डिफेंडर ने गिरा दिया। रेफरी ने वीडियो असिस्टेंट रेफरी की मदद लेकर स्वीडन को पेनल्टी दी। आंद्रेस ग्रैंक्वीस्ट ने बिना किसी गलती के दाएं ओर मैदान से सटा किक जमाकर गोल किया और स्वीडिश फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।

इसके बाद दोनों टीमों ने अंतिम पलों में अपने आक्रमण में तेजी लाई, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed