फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sweden beat mexico by 3-0 in fifa world cup 2018

12 साल बाद स्वीडन में फैली खुशी, मैक्सिको को विशाल अंतर से हराकर नॉकआउट में किया प्रवेश

Thu, 28 Jun 2018 12:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
sweden beat mexico by 3-0 in fifa world cup 2018
स्वीडन फुटबॉल टीम

स्वीडन ने बुधवार को फीफा विश्व कप 2018 के 41वें मैच में मैक्सिको को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत स्वीडन के लिए बहुत स्पेशल साबित हुई क्योंकि उसने 12 साल के बाद फीफा विश्व कप के अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि, जर्मनी की हार के कारण मैक्सिको ने भी अंतिम-16 में अपना स्थान पक्का किया।

विज्ञापन


स्वीडन की ओर से आंद्रेस ग्रैंक्वीस्ट और लुडविग अगस्तीनसोन ने गोल दागे जबकि मैक्सिको के एडसन अल्वारेज ने आत्मघाती गोल करके विरोधी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
विज्ञापन


स्वीडन और मैक्सिको के बीच शुरुआत से ही मैच काफी रोमांचक हुआ। दोनों टीमें हालांकि पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी। पहले हाफ में मैक्सिको के गोलकीपर ओछोआ ने कई शानदार बचाव किए तो स्वीडिश डिफेंस भी तगड़ा नजर आया, जिसने मैक्सिको को आक्रमण करने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में रोमांच चरम पर जरूर था, लेकिन फैंस का ध्यान एक अन्य मैच जर्मनी बनाम कोरिया में भी लगा हुआ था। कोरिया ने उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-0 से हराया और गत चैंपियन को पहले ही दौर से विदा कर दिया।

बहरहाल, स्वीडन ने शुरुआत से ही काफी आक्रामक रवैया अपनाया और उसके खिलाड़ी मैक्सिको पर पूरी तरह हावी रहे। पहले हाफ में सफलता नहीं मिलने पर स्वीडन निराश नहीं हुई।

दूसरे हाफ में पांचवें मिनट यानी मैच के 50वें मिनट में लुडविग ने गोल करके स्वीडन को 1-0 की बढ़त दिला दी। लुडविग ने अच्छी किक जमाई, जिसे मैक्सिकन गोलकीपर ओछोआ नहीं रोक सके।

इसके बाद स्वीडन को दोहरी खुशी मिली। उसे अंतिम-16 में पहुंचने के लिए मैक्सिको को दो गोल के अंतर से हराना जरूरी था। यह मौका स्वीडन को 61वें मिनट में मिला। हेक्टर मोरेनो ने एमिल बर्ग को गिराया, जिस पर स्वीडन को पेनल्टी मिली। ग्रैंक्वीस्ट ने इसे गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। 

मैक्सिको ने फिर गोल करने के कई प्रयास किए। हालांकि साथ ही साथ उसके फैंस का पूरा ध्यान जर्मनी पर भी था, जिसके हारने की वह दुआएं कर रहे थे। इसके बाद 75वें मिनट में मैक्सिको के एडसन अल्वारेज ने आत्मघाती गोल करके स्वीडन की बढ़त तिगुनी कर दी। अल्वारेज गेंद रोकने के प्रयास में खुद ही अपने पाले में गोल कर बैठे। 


हालांकि, मैक्सिको भले ही मैच हारा, लेकिन उसे किस्मत का साथ जरूर मिला। जर्मनी की हार की वजह से मैक्सिको अंतिम-16 में पहुंच गया। वहीं स्वीडन ने इतिहास रचते हुए 12 साल के बाद अंतिम-16 में प्रवेश किया। बता दें कि स्वीडन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-0 से जीत हासिल की थी, वहीं जर्मनी से उसे दूसरे ग्रुप मैच में 1-2 से हार मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed