फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   super model will hand over the fifa trophy to the winner

राष्ट्रपति नहीं, सुपरमॉडल देगी फीफा ट्रॉफी

Wed, 18 Jun 2014 04:23 PM IST
शोभन सक्सेना/बीबीसी, ब्राजील
शोभन सक्सेना/बीबीसी, ब्राजील Updated Wed, 18 Jun 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
super model will hand over the fifa trophy to the winner

फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ब्राजील की सुपरमॉडल जिसेल बुंशेन के हाथों विजेता ट्रॉफी मिलेगी। रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 13 जुलाई को यह कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


ब्राजील में यह खूबसूरत बाला काफी लोकप्रिय हैं। दुनियाभर में कई उत्पादों का विज्ञापन करने के साथ ही रैंप पर उनके जलवे भी काफी चर्चित रहे हैं।

क्लॉडिया शिफर और नाओमी कैंपबेल ने बुंशेन को दुनियाभर की अकेली सुपरमॉडल का दर्जा दिया है। पहले माना जा रहा था कि ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रुसेफ विजेता टीम को ट्रॉफी सौपेंगी। फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लैटर ने 2010 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी स्पेन के कप्तान आइकर कैलिलास को सौंपी थी।

विज्ञापन

एक फैन बच्चे से नहीं मिले मेसी?

super model will hand over the fifa trophy to the winner

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने एक बच्चे को नजरअंदाज किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह कभी किसी बच्चे को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

मेसी ने कहा, "मैंने सुना है कि वो कह रहे हैं कि मैं एक छोटे बच्चे से मिलना नहीं चाहता था। यह मूर्खतापूर्ण है। मैं कैसे एक बच्चे से नहीं मिलना चाहूंगा? मुझे नहीं पता कि उस समय मैं क्या सोच रहा था। इस बात का कोई मतलब नहीं है, जबकि मेरे अपने भतीजे और बेटे हैं। मैं एक बच्चे के साथ ऐसा कभी नहीं कर सकता।"

मेसी ने भले ही अपनी स्थिति साफ कर दी हो, पर सोशल मीडिया में अभी भी उनकी खिंचाई जारी है। कुछ लोगों का कहना है कि मेसी को उस बच्चे के पास जाकर उससे मिलना चाहिए था।

फैंस को कपड़ों का तोहफा

super model will hand over the fifa trophy to the winner

मंगलवार को रूस और दक्षिण कोरिया के बीच मैच शुरू होने के करीब दो घंटे पहले ही स्टेडियम के एक गेट के सामने भारी भीड़ जमा हो गई थी।

यह भीड़ मुफ्त कपड़े लेने के लिए जमा हुई थी। इन कपड़ों को दक्षिण कोरिया का एक ग्रुप बांट रहा था, जिसने वादा किया था कि वह खेल शुरू होने से पहले 14000 अमेरिकी डॉलर के कपड़े मुफ्त देगा। यह कोरिया की एक विशेष लाल रंग की पोशाक थी, जिस पर खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी डिजाइन बनी थी।

इनमें से कुछ पोशाकों पर ब्राजील का झंडा बना था, जबकि कुछ पर उनके देश का नाम छपा था। ऐसे में मैच के दौरान यह पोशाक दक्षिण कोरिया के समर्थकों की पहचान बन गई।

इस समूह ने स्टेडियम में म्यूज़िक का आयोजन भी किया और इस दौरान मुफ्त कपड़े पाने वाले सभी लोगों से थिरकने को कहा गया। इसे ही कहते हैं फुटबॉल कोरियोग्राफी।

विज्ञापन

आखिर कहां है वर्ल्ड कप का फुलेको?

super model will hand over the fifa trophy to the winner

वर्ल्ड कप का बुखार दिनों-दिन बढ़ रहा है और पूरा ब्राजील और दक्षिण अमरीका इसके खुमार में डूब गया है। हालांकि कुछ लोग वर्ल्ड कप के शुभांकर फुलेको को लेकर ताज्जुब में हैं।

ब्राजील का यह लुप्तप्राय जीव उद्घाटन समारोह के दौरान नदारद था। जिन स्टेडियमों में मैच हो रहे हैं, उनमें से कई में यह दिखाई नहीं दिया।

कुछ लोगों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इस शुभांकर को लेकर फीफा खुद परेशान है क्योंकि वह लुप्तप्राय जीवों को बचाने के लिए कंजर्वेशन समूहों के साथ कोई समझौता नहीं कर पाया।

सवाना हैबिटेट में लुप्तप्राय जीवों को बचाने के लिए काम कर रहा एनजीओ एसोसिएशन काटिंगा इस सिलसिले में फीफा का प्रस्ताव खारिज कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed