फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sunil chhetri wins aiff player of the year award

सुनील छेत्री ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 23 Jul 2018 05:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
sunil chhetri wins aiff player of the year award
सुनील छेत्री

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने रविवार को अपना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। एआईएफएफ ने मुंबई में कार्यकारी समिति की बैठक के बाद अपने बयान में कहा कि छेत्री को 2017 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर जबकि कमला देवी को सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का खिताब देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि 20 वर्षीय चेन्नईयन एफसी मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा को साल का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी जबकि गोलकीपर ई पंथोई को साल की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला गोलकीपर चुना गया है।
विज्ञापन


छेत्री का भारतीय टीम और बेंगलुरु एफसी के साथ यह साल बेहतरीन गुजरा है। छेत्री की टीम 2017-18 इंडियन सुपर लीग के फाइनल में पहुंची। इसके बाद ही उनकी टीम ने सुपर कप का खिताब जीता। वह स्टीफन कॉन्सटेंटाइन की भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे, जिन्होंने एएफसी एशियाई कप 2019 के लिए क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनील छेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके फैंस से गुजारिश की थी कि वह स्टेडियम में आकर मैच देखे। इसका असर फैंस पर हुआ और इंटरनेंटल कप टूर्नामेंट के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा दिखा। टूर्नामेंट के दौरान सुनील छेत्री भारत के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बाइचुंग भूटिया के बाद  दूसरे खिलाड़ी भी बने।

2017 अवॉर्ड की पूरी लिस्ट इस प्रकार हैः

sunil chhetri wins aiff player of the year award
सुनील छेत्री

सर्वश्रेष्ठ ग्रासरूट विकास कार्यक्रम के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : केरल एफए

भारतीय फुटबॉल में लंबे समय के लिए योगदान देने के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : हीरो मोटोकॉर्प

सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : सुमंत दत्ता (असम)

सर्वश्रेष्ठ रेफरी के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : सीआर श्रीकृष्ण

साल की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला फुटबॉलर के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : ई पंथोई

साल के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान पुरुष फुटबॉलर के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : अनिरूद्ध थापा

साल की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर क लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : कमला देवी

साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड : सुनील छेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed