{"_id":"5f25ad6a6a176d25c617764d","slug":"sunil-chhetri-selected-as-the-favorite-player-of-2019-asian-cup-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील छेत्री को 2019 एशियाई कप के प्रशंसकों का पसंदीदा खिलाड़ी चुना गया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील छेत्री को 2019 एशियाई कप के प्रशंसकों का पसंदीदा खिलाड़ी चुना गया
Sun, 02 Aug 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
sunil chhetri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को प्रशंसकों ने 2019 एएफसी एशियाई कप का सबसे पसंदीदा खिलाड़ी चुना है। उन्होंने इस मामले में उजबेकिस्तान के एल्डोर शोमुरोदोव को पछाड़ा। छेत्री को 51 जबकि शोमुरोदोव को 49 वोट मिले।
विज्ञापन
एएफसी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रायशुमारी कराने के बाद एशियाई फुटबाल परिसंघ ने ट्विटर पर लिखा, ‘19 दिन, 561856 वोट और एशियाई कप के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी का फैसला। सुनील छेत्री को बधाई।’
विज्ञापन
छेत्री ने ग्रुप चरण में दो गोल किए थे और दोनों ही गोल थाईलैंड के खिलाफ 4-1 से जीते हुए मैच में किए थे। हालांकि भारत अंतिम 16 में प्रवेश के करीब पहुंचा लेकिन यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गया।
विज्ञापन
भारत के लिए 115 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छेत्री सर्वाधिक 72 गोल कर चुके हैं। उनसे अधिक गोल सक्रिय फुटबॉलरों में सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं। छेत्री अंतरराष्ट्रीय गोलों के मामले में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेस्सी से भी आगे हैं।