{"_id":"5be9e57bbdec2269a642c2a5","slug":"sunil-chhetri-ruled-out-from-friendly-match-against-jordan-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की उम्मीदों को करारा झटका, जॉर्डन के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे चोटिल सुनील छेत्री","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत की उम्मीदों को करारा झटका, जॉर्डन के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे चोटिल सुनील छेत्री
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
सदाबहार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने में चोट के कारण जॉर्डन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम जॉडर्न के खिलाफ 17 नवंबर को अम्मान में किंग अब्दुल्लाह द्वितीय स्टेडियम में यह मैच खेलेगी। भारतीय टीरम 15 नंवबंर को इस मैच के लिए जॉडर्न रवाना होगी। सुनील छेत्री जेएसडब्ल्यू बेंगलुरू के लिए 5 नवंबर को केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान चोट खा बैठे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के फिजियोथेरेपिस्ट गिगी जॉर्ज ने बताया, 'सुनील छेत्री को चोट के चलते दो हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। इसी कारण छेत्री यहां चल रहे रहे राष्ट्रीय टीम के तैयारी शिविर में नहीं पहुंचे हैं। बीएफसी की मेडिकल टीम ने छेत्री की मेडिकल रिपोर्ट और मेडिकल आकलन को हमारे साथ साझा किया है। सुनील छेत्री को इस चोट से उबरने के लिए दो हफ्ते का आराम चाहिए।'
विज्ञापन
राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के डॉक्टर शेरविन शैरीफ ने बताया, 'सुनील छेत्री टीम के साथ नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्हें टखने में चोट है। उन्हें चोट से उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत है। हम इस चोट को लेकर क्लब की मेडिकल टीम और खुद सुनील छेत्री के संपर्क में है।'
विज्ञापन
भारत की टीम यूएई में 2019 में होने वाली एएफसी एशियन कप में मेजबान यूएई, थाईलैंड अर बहरीन के साथ है। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 6 जनवरी को थाईलैंड के खिला खेलेगी।