फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sunil chetri brace helps India beat Bangladesh 2-0 in World Cup qualifier

विश्व कप क्वालिफायर: छेत्री का डबल, भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया, उम्मीदें बढ़ीं

Mon, 07 Jun 2021 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Jun 2021 10:21 PM IST
सार

मैच में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 79वें और 90+2वें मिनट में गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
sunil chetri brace helps India beat Bangladesh 2-0 in World Cup qualifier
सुनील छेत्री - फोटो : social media

विस्तार

सुनील छेत्री के शानदार खेल के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में सोमवार को बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 79वें और 90+2वें मिनट में गोल दागे। इस जीत से भारतीय टीम के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


इस जीत के साथ भारतीय टीम के छह मैच में सात अंक हो गए हैं और वह ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में इस जीत के अलावा तीन हार और तीन ड्रॉ शामिल हैं। भारत को अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। इन दो गोल से छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 74 (117 मैच) तक पहुंच गई।
विज्ञापन


 


भारतीय टीम फीफा विश्व कप 2022 की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम 2023 में चीन में खेले जाने वाले एशियाई कप में जगह पक्की करने की दौड़ में बनी हुई है। ग्रुप तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी। बता दें कि  टीम ने मैच के शुरुआत में गोल करने के कुछ मौके गंवाए लेकिन 79वें मिनट में छेत्री के हेडर से उसका खाता खुला। भारतीय कप्तान ने आखिरी क्षणों (90+2 मिनट) में एक और गोलकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed