{"_id":"5c363aa8bdec2256ac5035f2","slug":"stephen-constantine-says-we-will-fight-toe-to-toe-with-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेल मैदान पर खेला जाता है, कागजों पर नहीं'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'खेल मैदान पर खेला जाता है, कागजों पर नहीं'
Wed, 09 Jan 2019 11:47 PM IST
Mukesh Jha
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्टीफन कोंस्टनेटाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के चीफ फुटबॉल कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने अबू धाबी में गुरुवार को एएफसी एशियन कप फुटबॉल में मेजबान यूएई के खिलाफ अहम ग्रुप मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि खेल मैदान पर खेला जाता है, कागजों पर नहीं। यूएई के खिलाडियों के खिलाफ फुटबॉल कौशल तो है ही वे शरीर का भी अच्छा इस्तेमाल करते हैं। यूएई के खिलाफ हमें मनमाफिक नतीजे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा। हमें यूएई के खिलाफ गुरुवार को बेहतर ढंग से अपने कब्जे में रखना होगा।'
विज्ञापन
भारत के हौसले थाईलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में 4-1 से जीत के साथ आगाज करने से खासे बुलंद हैं। यूएई की टीम फीफा रैंकिंग में 79 वें स्थान पर है। यूएई ने भारत के खिलाफ अब तक अपने 13 में से आठ मैच जीते हैं। भारत अब तक यूएई के खिलाफ अभी तक मात्र तीन बार जीत पाया है। दोनों टीमें आखिरी बार यहां नई दिल्ली के आम्बेडकर स्टेडियम में जब आखिरी भिड़ी तो तब मेजबान भारत की टीम जेजे ललपेखलुआ के गोल से मैच दो -दो से ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जेजे बेशक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन बदकिस्मती से हाल ही में बहुत मैच नहीं खेले हैं। जेजे के लिए जब जब गेंद बढ़ाएंगे तो आप उन्हें गोल करता पाएंगे। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि जेजे ने अबू धाबी में थाईलैंड के खिलाफ खेलने उतरते ही गोल दागा। उन्हें इस तरह के मंच पर जेजे को इस तरह के गोल की जरूरत थी। थाईलैंड के खिलाफ दो गोल कर सबसे सुनील छेत्री अब कुल 67 गोल के साथ सबस ज्यादा गोल करने के लियोनल मैसी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं । छेत्री के बेहतरीन खेल का मैं भी मुरीद हूं। सुनील छेत्री जब भी भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेले तो उन्होंने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में छेत्री का काम गोल करना है वह गोल कर रहे हैं। उनका भारत के लिए गोल दागने का रिकॉर्ड शानदार रहा है अैर यह हमारे लिए अच्छा है। थाईलैंड के खिलाफ हमने उन्हें बहुत बार गेंद पर कब्जा बनाने दिया। हम यूएई के खिलाफ इस तरह की गलती गवारा नहीं कर सकते।'
विज्ञापन