फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Stephen Constantine says my target to win Intercontinental Cup final

फाइनल में केन्या के खिलाफ रहना होगा चौकस, प्रमुख लक्ष्य है टूर्नामेंट जीतनाः कोंस्टेनटाइन

Sat, 09 Jun 2018 11:09 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली 
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 09 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stephen Constantine says my target to win Intercontinental Cup final
स्टीफन कोंस्टनेटाइन

भारत के केन्या के खिलाफ मुंबई में चार देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय टीम के हेड कोच स्टीफन कोंस्टनेटाइन ने अपने शागिर्दों से कहा कि फाइनल एक नई चुनौती होगा और इसके लिए पूरी तरह चौकस रहना होगा। स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'हमने केन्या के खिलाफ राउंड रॉबिन लीग मैच में जो जीत हासिल की वह अब एक बीती बात है। हम फाइनल में केन्या को हल्के में नहीं ले सकते हैं। हमें केन्या के खिलाफ खासतौर पर 'सेट पीस' पर पूरी तरह चौकस रहना होगा। हम फाइनल में बतौर प्रतिद्वंद्वी केन्या का सम्मान करते हैं। हमारा प्रमुख लक्ष्य टूर्नामेंट जीतना है। फाइनल में हमें एकदम नया आगाज करना होगा। हम अपने शुरू के दोनों राउंड रॉबिन मैच जीत कर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर चुके थे औैर इसलिए नए खिलाडिय़ों को खेलने का मौका देना जरूरी था।'

विज्ञापन

  
भारत की टीम लीग चरण में केन्या को 3-0 से हरा चुकी है। कप्तान सुनील छेत्री नेभारत के लिए अपना सौंवा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए दो गोल कर मेजबान टीम को जीत दिला कर इस मौके को और यादगार बना दिया था। आसमान पर मंडराते काले बादल और तेज बारिश की मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस फाइनल में कुछ खलल डाल सकती है। इस बीच कोंस्टेनटाइन ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जो खिलाड़ी 'तैरना' जानते हैं उन्हें ही फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। हकीकत यह है कि मौसम हमारे काबू में नहीं है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि मैदान के हालात बेहतर हो जाएंगे। जैसा हो हमें हालात के मुताबिक खेलना होगा। एआईएफएफ के अकैडमी के नौजवान फुटबॉल अनिरुद्ध थापा ने बेहतर खेल दिखाया औैर वह एक से ज्यादा पॉजिशन पर खेलने का दम रखते हैं। अब प्रणय हलधर की बात करेंगे तो वह डिफेंसिव मिडफील्डर और डिफेंडर दोनों ही पॉजिशन पर बढिय़ा ढंग से खेल सकते हैं। वहीं जेरी भी लेफ्ट बैक और आगे भी खेल सकते हैं। दोनों सेंट्रल डिफेंडर- संदेश झींगन और और अनस इदाथोदिका ने हमारे लिए गजब का मुस्तैद प्रदर्शन किया है। मैं इन दोनों का बढिय़ा प्रदर्शन करने हमारे लिए वाकई सुखद है। आपको सही खिलाड़ी को सही जगह तैनात करने की जरूरत होती है और हमारी कोशिश भी यही है। हमें अनिरुद्ध थापा जैसे चतुर नौजवान खिलाडियों की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्या के कोच मिंगे और अतूदो बोले, फाइनल में नतीजा अलग होगा 

Stephen Constantine says my target to win Intercontinental Cup final
कोच मिंगे

वहीं केन्या के हेड कोच सेबेस्तियन मिंगे ने कहा, 'हम भारत के खिलाफ रविवार को बदला चुकाने नहीं बल्कि फाइनल में उसे हराने के इरादे से उतरेंगे। हम भारत के खिलाफ फाइनल में खेलना चाहते थे। मैं खुश हूं कि हमारी टीम फाइनल में उस भारतीय टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी जिससे वह लीग मैच में हार गई थी। उम्मीद करता हूं कि फाइनल में नतीजा अलग रहेगा। हम इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के लिए सब कुछ झोंक देंगे। ’
 
वहीं केन्या टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी जॉकिंस अतूदो ने अपने हेड कोच मिंगे की राय से इत्तफाक जताते हुए कहा ,%फाइनल में नतीजा अलग होगा। आप बस देखिएगा कि हम भारत को हराने उतरेंगे। जहा तक लीग मैच में हमारी हार का सवाल है तो जब तक स्कोर 0-0 था तब तक हम मैच में थे । हमें गोल करने के दो मौके गंवाना महंगा पड़ा। भारत को मिली पेनल्टी किक से मैच में खेल बदल गया। फिर भी यह जरूर कहूंगा कि भारतीय फुटबॉल टीम खासी मजबूत है और वह हमारी क्षमता का अच्छा इम्तिहान लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed