फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spanish club Barcelona Real Madrid match postpones due to Violent skirmish

स्पेन में हिंसा की भेंट चढ़ा बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड का फुटबॉल मैच

Fri, 18 Oct 2019 02:16 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 Oct 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Spanish club Barcelona Real Madrid match postpones due to Violent skirmish
स्पेनिश क्लब बारसलोना - फोटो : social media

स्पेन में बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच होने वाला मैच हिंसा की भेंट चढ़ गया है। यह मैच 26 अक्टूबर को होने वाला था। इस समय स्पेन में कैटेलोनिया की आजादी को लेकर कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ क्षेत्रों से तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें भी आई। लोगों का प्रदर्शन इतना उग्र था कि उन्होंने सरकारी इमारतों और गाड़ियों को आग लगा दी। इस मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल प्रदर्शनकारी अपने 12 नेताओं की रिहाई की मांग पर अड़े हैं। स्पेन में तीन रातों से कैटेलोनिया समर्थकों की रैलियां बार्सिलोना में चल रही हैं। इसी कारण स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन प्रतियोगिता समिति ने बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के मैच को टालने का फैसला किया। मैनेजमेंट जल्द ही मैच की अगली तारीख की घोषणा करेगी।  कैटेलोनिया क्षेत्रीय प्रशासन के अध्यक्ष क्विम टोरा ने कहा कि प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द हिंसा रोकें। आग लगाने से न्याय नहीं मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने सुनामी डेमोक्रेटिक नाम का एप बनाया है। इसके जरिए हर शहर के कैटेलोनिया समर्थक एकजुट होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed