फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   spain footballers robbed in brazil

इधर मैदान पर जीत रहे थे उधर चोर उड़ा ले गए सामान

Fri, 21 Jun 2013 09:27 PM IST
रियो डी जेनेरो
रियो डी जेनेरो Updated Fri, 21 Jun 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
spain footballers robbed in brazil

ब्राजील में खेले जा रहे कन्फेडरेशन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में विश्व और यूरोपियन चैंपियन स्पेनी टीम के खिलाड़ी उरूग्वे पर दमदार जीत कर जब होटल पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


जीत की खुमारी में मग्न होटल पहुंचे खिलाड़ियों को अपने सामन नदारद मिले। हुआ यू कि स्पेनिश खिलाड़ी जब खिलाड़ी मैदान पर अपना दम खम दिखा रहे थे उसी दौरान चोर उनके कमरे में हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


रेसिफे स्थित होटल कमरों में से कम से कम छह स्पेनिश खिलाड़ियों के सामान चोरों ने पार कर दिया। जिन खिलाड़ियों का सामान चोरी हुआ उनमें बार्सिलोना के डिफेंडर गेरार्ड पिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा के प्रवक्ता पेक्का ओडरिओजोला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया हमें पुलिस रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है। हम लगातार टीम और प्रशासन से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा हम ब्राजीलियाई प्रशासन के इस मामले में प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है।

गोलकीपर की बीवी को भी लूटा
ब्राजील के गोलकीपर जुलियो सीजर की पत्नी को कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया है। फेर्टलेजा में हुई इस घटना में ब्राजीलियाई खिलाड़ी की पत्नी सुसाना वेर्नर का सामान कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया।

वेर्नर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना ब्राजील और मैक्सिको के बीच मैच से ठीक पहले हुई। इस मैच में ब्राजील ने मैक्सिको को 2-0 से मात दी थी। देश में बढ़ते अपराध से अच्छी तरह वाकिफ फुटबालर की पत्नी ने कहा यह आम दिनों की तरह होने वाली लूटपाट थी जैसा कि मैंने कई लोगों से पहले भी सुना है। हालांकि मेरे साथ यह पहली बार हुआ है।

लूटपाट करने आए अपराधी काफी युवा थे और वह केवल मेरा सामान चाहते थे। उनका इरादा मुझे मारना भी नहीं था। मैंने उनसे कहा कि वह कार सहित मेरा सारा सामान ले सकते हैं लेकिन उन्होंने मुझे जाने दिया। ब्राजील में अपराध और खराब कानून व्यवस्था चिंता का विषय है।


खासतौर पर तब जब देश अगले ही वर्ष फुटबाल विश्वकप जैसा बड़ आयोजन करने जा रहा हो। उम्मीद है कि विश्वकप के दौरान ब्राजील में दुनिया भर से करीब छह लाख सैलानी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed