{"_id":"5f02de6c9b93393f3c3b375f","slug":"southampton-hold-on-for-shock-win-over-manchester-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश प्रीमियर लीग: साउथैम्पटन ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लिश प्रीमियर लीग: साउथैम्पटन ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया
Mon, 06 Jul 2020 01:48 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चे एडम्स के दर्शनीय गोल की मदद से साउथैम्पटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के रोमांच से भरे मैच में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया। साउथैम्पटन की तरफ से पहले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले एडम्स ने खेल 16वें मिनट में लगभग 40 मीटर की दूरी से शॉट जमाया जो सिटी के गोलकीपर एडरसन मोरेस के ऊपर से गोल में समा गया, इसके बाद साउथैम्पटन के गोलकीपर अलेक्स मैकार्थी ने कई अच्छे बचाव किए, जिससे सिटी को लीग में अपने मैदान से इतर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सिटी के खिलाड़ियों ने गोल में 26 शॉट जमाए, लेकिन आखिरी क्षणों की चूक टीम पर भारी पड़ी। सिटी के अब 33 मैचों में 66 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस हार से सिटी और पहले ही खिताब अपने नाम कर चुके लिवरपूल के बीच 23 अंकों का अंतर हो गया है। साउथैम्पटन के 33 मैचों में 43 अंक हैं और वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है, उसने प्रीमियर लीग के अगले सत्र में अपना स्थान पक्का कर दिया है।
विज्ञापन