{"_id":"6db864a66ea859e2a45fae4d713fde10","slug":"sourav-ganguly-to-go-lisbon-for-champions-league-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट नहीं, दूसरी टीम तैयार करने में जुटे सौरव गांगुली","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रिकेट नहीं, दूसरी टीम तैयार करने में जुटे सौरव गांगुली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 May 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स जब आईपीएल 7 के दूसरे चरण (भारत) में व्यस्त होगा तो उसकी टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली भी काफी व्यस्त होंगे, लेकिन इस बार उनकी व्यस्तता क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि फुटबॉल को लेकर होगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एक फुटबॉल टीम के मालिक बनने के बाद से तो उनका फुटबॉल से लगाव बढ़ता जा रहा है।
पिछले महीने उन्होंने भारत की फुटबॉल लीग के लिए कोलकाता की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। और अब वह अपनी नई टीम को तैयार करने में ध्यान लगाने लगे हैं।
चैंपियंस लीग का फाइनल मैच लिस्बन जाएंगे
अब खबर यह है कि सौरव गांगुली 24 मई को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में होने वाले चैंपियंस लीग फुटबॉल का फाइनल मुकाबला देखने जाने वाले हैं। फाइनल मैच मैड्रिड के क्लब एटलेटिको मैड्रिड और रियल मैड्रिड के बीच खेला जाएगा।
इस यात्रा के दौरान गांगुली एटलेटिको मैड्रिड के अधिकारियों से बात करेंगे। टीम को तैयार करने के लिए गांगुली यूरोप का दौरा कर रहे हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि वह एक फ्रेंचाइजी टीम के मालिक बनने के बाद फुटबॉल का क्रेज बढ़ने लगा है बल्कि वह पहले भी इस खेल के दीवाने रहे हैं। कोलकाता में कई बार फुटबॉल मैच देखने जा चुके हैं।

ला लीगा में भी मुकाबला देखेंगे गांगुली
गांगुली ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह लिस्बन में रियल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड के बीच फाइनल मैच देखेंगे और साथ ही इस दौरान आईएसएल को लेकर टीम के अपने पार्टनर से भी आगे की योजना बनाएंगे।
गांगुली इससे पहले 18 मई को ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मैच का भी लुत्फ उठाएंगे।
गांगुली इससे पहले 18 मई को ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मैच का भी लुत्फ उठाएंगे।