फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   shankarlal chakraborty appointed as new chief coach of mohun bagan after resign sanjoy sen

सेन के इस्तीफा के बाद मोहन बागान ने शंकरलाल चक्रवर्ती को मुख्य कोच नियुक्त किया

Wed, 03 Jan 2018 07:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
shankarlal chakraborty appointed as new chief coach of mohun bagan after resign sanjoy sen
शंकरलाल चक्रवर्ती

फुटबाल क्लब मोहन बागान ने बुधवार को शंकरलाल चक्रवर्ती को अपने नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया। शंकरलाल को आईलीग के बाकी बचे सीजन के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया है। मुख्य कोच बने शंकरलाल पर टीम को लीग में पांचवें स्थान पर संघर्ष कर रही टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। आईलीग के पिछले चार मैचों में टीम को एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। 

विज्ञापन


क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'क्लब प्रबंधन ने शंकरलाल को 2017-18 के बाकी बचे सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। शंकरलाल जुलाई, 2014 से ही टीम के साथ रहे हैं।' 
विज्ञापन


पढ़ें-- लिवरपूल ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा डिफेंडर, 6.5 अरब रुपए में हुई नीलामी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोहन बागान के कोच संजय सेन ने आईलीग में अपनी टीम के घरेलू मैच में चेन्नई सिटी एफसी से 1-2 से शिकस्त मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था। मोहन बगान के लिए सात मैचों में यह पहली हार थी। इससे पहले टीम ने लगातार तीन मैच ड्रॉ खेला था। 

इस दौरान सेन ने कहा था कि घरेलू मैचों में तीन ड्रॉ और एक हार के बाद मैं मानसिक तौर पर टीम में नहीं बने रह सकता हूं। हम घरेलू मैदान पर हारे, मैंने पहले ही सोचा था कि यदि आज हारे तो इस्तीफा दे दूंगा। सेन दिसंबर 2014 में टीम के साथ जुड़े थे और 2014-15 सत्र में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। सेन के इस्तीफा देने के बाद  मोहन बागान ने सहायक कोच शंकरलाल शंकरलाल चक्रवर्ती को अपना नया कोच नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed