फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sevilla won Europa League for seventh time defeating Roma Jose Mourinho did not keep his silver medal

Europa League: सेविला सातवीं बार यूरोप लीग जीता, रोमा को हराया; जोस मोरिन्हो ने फेंका अपना सिल्वर मेडल

Thu, 01 Jun 2023 09:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: रोहित राज Updated Thu, 01 Jun 2023 09:24 AM IST
सार

सेविला ने बुडापेस्ट में खेले गए खिताबी मुकाबले में इटली के क्लब एस रोमा को हरा दिया। रोमा की टीम 1991 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। उसे दूसरी बार भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Sevilla won Europa League for seventh time defeating Roma Jose Mourinho did not keep his silver medal
खिताब के साथ सेविला और सिल्वर मेडल निकालते जोस मोरिन्हो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के क्लब सेविला ने यूईएफए यूरोपा लीग (UEFA Europa League) को सातवीं बार जीत लिया। सेविला की टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची थी और उसने अपने सौ फीसदी रिकॉर्ड को बरकरार रखा। सेविला ने बुडापेस्ट में खेले गए खिताबी मुकाबले में इटली के क्लब एस रोमा को हरा दिया। रोमा की टीम 1991 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। उसे दूसरी बार भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रोमा के मैनेजर जोस मोरिन्हो छठी बार किसी यूरोपीय टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा। सेविला के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद मोरिन्हो ने सिल्वर मेडल स्वीकार नहीं किया। उन्होंने सिल्वर मेडल लेकर स्टेडियम में बैठे एक फैन की ओर फेंक दिया। मोरिन्हो ने पिछले साल रोमा को कॉन्फ्रेंस लीग में जीत दिलाई थी। वह लगातार दूसरे यूरोपीय खिताब नहीं जीत पाए।
विज्ञापन

रोमा के खिलाड़ी ने किया आत्मघाती
मैच में रोमा के पाउलो डाइबाला ने पहला गोल 34वें मिनट में किया। उनकी यह बढ़त हाफटाइम तक कायम रही। दूसरे हाफ में जब मैच शुरू हुआ तो सेविला की टीम ने रोमा के खिलाड़ी की मदद से मैच में वापसी की। रोमा के अनुभवी खिलाड़ी जिआनलुका मैनचिनी ने 55वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया। गेंद को अपने ही गोलपोस्ट में डाल दिया। उनके इस आत्मघाती गोल की बदौलत सेविला ने मैच में वापसी कर ली और स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया।

सेविला के गोलकीपर ने टीम को दिलाई जीत
निर्धारित 90 मिनट तक मैच जब 1-1 की बराबरी पर रहा तो फिर मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। वहां भी कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में मैच शूटआउट में पहुंच गया। पेनल्टी शूटआउट में सेविला के गोलकीपर यासिन बूनो ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो बचाव किया। अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने सेविला के लिए विनिंग पेनल्टी किया। उन्होंने पिछले साल के अंत में भी अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में विनिंग पेनल्टी किक मारी थी। रोमा के लिए मैनचिनी और रोजर इबानेज पेनल्टी शूटआउट में चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed