फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Serie A: Atalanta see off Sampdoria to go hard

सीरी ए: लोजानो के गोल से नेपोली जीता, अटलांटा तीसरे स्थान पर पहुंचा

Thu, 09 Jul 2020 01:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Serie A: Atalanta see off Sampdoria to go hard
सिरी ए - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सिको के स्ट्राइकर हिर्विंग लोजानो ने मैदान में उतरने के बाद दूसरे मिनट में ही गोल दागा, जिससे नेपाली ने इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में जेनोआ को 2-1 से हराया। पांच फुट नौ इंच के लोजानो ने अपनी तेजी से सभी को हैरान करके 66वें मिनट में यह गोल दागा। यह सीरी ए की वापसी के बाद उनका दूसरा गोल है, इससे पहले ड्राइस मर्टन्स ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में नेपोली को शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन एडुआर्डो गोल्डानिगा ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया था। इस जीत से नेपोली 51 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


रोमा के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर के कारण नैपोली से आगे है। जेनोआ के 27 अंक हैं और उस पर अब भी दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच अटलांटा ने राफेल टोलोई और लुई मुरियल के आखिरी क्षणों में किये गये गोल से सैंपडोरिया को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वह अब इंटर मिलान से दो अंक आगे हो गया है।
विज्ञापन


अटलांटा ने वापसी के बाद अपने सभी छह मैच जीते हैं। वह लगातार नौ मैच जीत चुका है जो क्लब का नया रिकार्ड है। अन्य मैचों में रोमा ने पार्मा पर 2-1 से जीत दर्ज पिछले तीन मैचों से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ा। सासुओलो ने बोलोग्ना को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टोरिनो ने ब्रेसिया को 3-1 से पराजित किया जबकि फ्लोरेनटिना और कागलियारी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed