फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   serbia beat costa rica in fifa world cup 2018 ninth match

28 साल के बाद सर्बिया ने विश्व कप में किया ये कमाल, कोस्टा रिका को 1-0 से दी मात

Sun, 17 Jun 2018 08:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
serbia beat costa rica in fifa world cup 2018 ninth match
सर्बिया फुटबॉल टीम

सर्बिया ने रविवार को दिन के पहले जबकि फीफा विश्व कप 2018 के 9वें मैच में कोस्टा रिका को 1-0 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। सर्बिया के कप्तान एलेक्सेंडर कोलारोव ने 56वें मिनट में गोल करके इतिहास रच दिया। सर्बियाई कप्तान और डिफेंडर कोलारोव ने फ्री किक से गोल किया। 28 साल के बाद किसी सर्बियाई खिलाड़ी ने फुटबॉल विश्व कप में फ्री किक पर गोल किया। बता दें कि फीफा रैंकिंग में सर्बिया की टीम 34वें स्थान पर है और उसने अपने से ऊपर वाली टीम कोस्टा रिका (25वीं रैंक) को मात दी।

विज्ञापन


8 साल के बाद विश्व कप में आने वाली सर्बिया ने समारा स्टेडियम पर कोस्टा रिका को आसानी से मात दी। ग्रुप-ई के मैच में कोस्टा रिका को सर्बिया की टीम के सामने दबाव में देखा गया। वह सर्बिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम दिखी और गोल करने के ज्यादा मौके भी नहीं बनाए। पहले हाफ में मुकाबला काफी रोमांचक नजर आ रहा था। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रही थी।
विज्ञापन


11वें मिनट में कोस्टा रिका को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गुजमान ने फुटबॉल पर किक मारा और गोंजालेज ने हेडर से मारकर उसे सर्बिया गोल पोस्ट कर पहुंचाना चाहा, लेकिन गेंद नेट के ऊपर से निकल गई। इसके बाद, 13वें मिनट में सर्बिया के मित्रोविच ने गोल करने के लिए जोरदार किक जमाई, लेकिन कोस्टा रिका के गोलकीपर के. नवास ने अच्छा बचाव किया। रेफरी ने इस बीच कोस्टा रिका के खिलाड़ी फ्रांसिस्को जेवियर काल्वो क्वेसाडा को पीला कार्ड दिखाया। दोनों टीमों का अच्छा डिफेंस था, लेकिन आक्रामक पंक्ति कमाल नहीं कर पा रही थी। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दबदबा सर्बिया का दिखा। इसके फायदा उसे 56वें मिनट में मिला जब फ्री किक पर एलेक्सेंडर कोलारोव ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। कोस्टा रिका की टीम को फिर दो फ्री किक मिले, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी और मैच से बाहर होती दिखी। अंतिम पलों में कोस्टा रिका को गोल करने का फिर मौका मिला, लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हुए और सर्बिया ने जीत के साथ शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed