{"_id":"5f16f08d8ebc3e63ce2495ec","slug":"scottish-cup-final-will-be-played-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटिश कप का फाइनल दिसंबर में खेला जाएगा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्कॉटिश कप का फाइनल दिसंबर में खेला जाएगा
Tue, 21 Jul 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
स्कॉटिश कप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉटिश कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र का फाइनल अगले सत्र के बीच में खेला जाएगा। स्कॉटिश फुटबॉल महासंघ ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देर से खत्म हो रहा सत्र दिसंबर में पूरा होगा।
विज्ञापन
यह शुरुआती तारीख से सात महीने से भी अधिक समय बाद है जो नौ मई थी। प्रतियोगिता को सेमीफाइनल चरण में रोक दिया गया था। गत चैंपियन सेल्टिक सेमीफाइनल में एबरडीन से भिड़ेगा जबकि हर्ट्स की टीम को हाइबरनेन का सामना करना है।
विज्ञापन
ये मुकाबले ग्लास्गो के हैंपडन पार्क में 31 अक्टूबर और एक नवंबर के सप्ताहांत को खेले जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि दूसरी टीम की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी आगामी सत्र में अपनी नई टीम की ओर से खेल सकते हैं। स्कॉटिश लीग का 2020-21 सत्र एक अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन