फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   saurav gangulys atk won ISL season 3 title beat sachin tendulkars kerala blaster

केरला ब्लास्टर्स को हराकर एटलेटिको डि कोलकाता ने जीता आईएसएल खिताब

Mon, 19 Dec 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
 saurav gangulys atk won ISL season 3 title beat sachin tendulkars kerala blaster
एटलेटिको डि कोलकाता

सौरव गांगुली की एटलेटिको दे कोलकाता(एटीके) ने रविवार को कोच्ची के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए रोमांचक खिताबी मुकाबले में सचिन तेंदुलकर की केरला ब्लास्टर्स को पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर 4-3 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन का खिताब जीत लिया है। एटलेटिको दे कोलकाता की तीन सीजन में दूसरी खिताबी जीत है। आईएसएल के पहले सीजन में एटलेटिको ने केरला ब्लास्टर्स को फाइनल में 1-0 से  हराकर पहला खिताब जीता था। इसके साथ ही एटीके लीग का खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। 

विज्ञापन


निर्धारित 90 मिनट के शरुआती खेल में दोनों टीमें पहले हाफ में 1-1 गोल कर सकीं। मैच का पहला गोल केरल के लिए 37वें मिनट में फारवर्ड मोहम्मद रफी ने मेहताब हुसैन के कार्नर क्रास शानदार हेडर लगाकर किया। लेकिन कोलकाता ने जल्दी ही गोल कर बराबरी कर ली। समीघ दुटे के कार्नर पास पर पुर्तगाली डिफेंडर हेनरिक सेरेनो ने हेडर का जवाब हेडर के जरिए देते हुए मैच को 1-1 की बराबरी पर ले आए। दूसरे हाफ में दोनों टीमों में से कोई गोल नहीं कर सका। 
विज्ञापन


उमस भरे माहौल में 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ। नतीजतन मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें कोलकाता ने बाजी मारते हुए दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया। केरल ने  सेमीफाइनल में हुए शूटआउट में दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटआउट भी बेहद रोमांचक हुआ। केरल के लिए पहला प्रयास टिमोथी जर्मन ने किया और वह सफल रहे। इसके बाद कोलकाता के लिए इयान ह्यूम ने पहला प्रसास किया लेकिन केरल के गोलकीपर ग्राहम स्टाक ने गेंद को गोल में जाने से रोक दिया। केरल के लिए दूसरा प्रयास केरवेंस बेलफोर्ट ने किया। वह एटीके के गोलकीपर देबजीत मजूमदार को छकाने में सफल रहे। कोलकाता के लिए दूसरा प्रयास समीघ दुटे ने किया और वह सफल रहे। तब तक स्कोर 1-2 हो चुका था।

केरल के लिए तीसरा प्रयास इडाजी नदोए ने किया लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से बाहर चला गया। कोलकाता के लिए तीसरा प्रयास करने  बोर्जा फर्नाडीज आए। वह गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने में सफल रहे। इसके साथ स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया। केरल के लिए चौथा प्रयास मोहम्मद रफीक ने गेंद को गोल तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। इसके साथ ही केरल ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन एटीके के लारा ग्रांडे ने गोल करते हुए स्कोर 3-3 कर लिया।


हेंगबार्ट ने एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह केरल के लिए लकी साबित नहीं हुए। अब सारे समीकरण कोलकाता के ज्वेल शेख के प्रयास पर निर्भर हो गए। राजा ने जैसे ही गेंद को गोल के पार पहुंचाया कोलकाता ने वैसे ही इतिहास गोल करते हुए अपनी टीम को एतिहासिक जीत दिला दी। शेख के इस गोल के बाद खचा-खच भरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया लेकिन जो थोड़े बहुत कोलकाता के प्रेमी यहां मौजूद थे, उनकी खुशी देखने लायक थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed