फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Saudi Arabian Businessman Bids $2.6m (21.2 crore rupees) For Cristiano Ronaldo-Lionel Messi Ticket

Messi vs Ronaldo: रोनाल्डो-मेसी की भिड़ंत देखने के लिए 21.2 करोड़ का टिकट, सऊदी अरब के बिजनेसमैन ने लगाई बोली

Wed, 18 Jan 2023 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 09:38 AM IST
सार

अपने नए क्लब अल नस्र के साथ जुड़ने के बाद रोनाल्डो पहली बार एक्शन में नजर आएंगे। वह मेसी की टीम पेरिस सेंट जर्मन के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेंगे। 
 

विज्ञापन
Saudi Arabian Businessman Bids $2.6m (21.2 crore rupees) For Cristiano Ronaldo-Lionel Messi Ticket
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप के बाद अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह लियोनल मेसी के क्लब पेरिस सेंट जर्मन के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में खेलेंगे, जिसमें अल नस्र और अल हिलाल के खिलाड़ियों की मिश्रित टीम पीएसजी के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में मौजूदा समय के दो सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियानल मेसी आमने-सामने होंगे। यह भले ही एक दोस्ताना मैच हो, लेकिन इसे देखने के लिए फैंस के बीच कमाल का उत्साह है। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि इस मैच के टिकट के लिए सऊदी अरब के एक बिजनेसमैन ने 2.6 मिलियन डॉलर (21.2 करोड़ रुपये) की बोली लगाई है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने रियाद में गुरुवार को होने वाले मैच के लिए 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। यह पहली बार होगा जब रोनाल्डो अल नस्र के साथ करार करने के बाद सऊदी अरब में कोई मैच खेलेंगे। रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 2025 तक के लिए करार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस करार के लिए उन्हें 200 मिलियन यूरो से ज्यादा की रकम मिलेगी।
विज्ञापन

पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रविवार को अल नस्र के लिए सऊदी प्रो लीग में पदार्पण करेंगे। गुरुवार को होने वाले इस मैच के लिए रॉयल कोर्ट के एक सलाहकार और सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के प्रमुख, तुर्की अल-शेख ने एक विशेष टिकट के लिए एक चैरिटी नीलामी की घोषणा की। इस टिकट को खरीदने वाले फैन को खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचाने और लॉकर रूम में उनके साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा। इस टिकट के लिए 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग गई। 

बोली एक मिलियन सऊदी रियाल से शुरू हुई और स्थानीय समय पर रात 11:30 बजे बंद हुई। शेख ने तब ट्विटर पर घोषणा की कि 10 मिलियन रियाल की बोली लगाकर मुशरफ अल-गमदी ने यह टिकट खरीदा है। शेख ने कहा, "बधाई हो, आप इसके हकदार हैं और ईश्वर आपको अच्छा इनाम दे।"

नीलामी से प्राप्त आय एहसान के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय चैरिटी अभियान में दी जाएगी। मेसी के अलावा पीएसजी के लिए फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और अचरफ हकीमी भी खेल सकते हैं। हकीमी ने पिछले साल कतर में मोरक्को को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अरब और अफ्रीकी टीम बनाया था। 

सऊदी चयन टीम में सलेम अल-दावसारी शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप के ग्रुप चरण में अर्जेंटीना की ग्रीन फाल्कन्स की चौंकाने वाली हार में विजयी गोल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed