{"_id":"5db3b7858ebc3e93bf3bdd13","slug":"santosh-cup-football-trophy-starts-on-5-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफीः दिल्ली की पहली टक्कर दक्षिण क्षेत्र क्वालिफायर से","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
संतोष ट्रॉफीः दिल्ली की पहली टक्कर दक्षिण क्षेत्र क्वालिफायर से
Sat, 26 Oct 2019 08:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की टीम 74वें हीरो संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्र्नामेंट पहले दिन 10 जनवरी को ग्रुप ए (द. क्षेत्र क्वॉलिफायर्स) विजेता से आइजोल में भिड़ेगी। फाइनल 22 जनवरी को खेला जाएगा। आठ टीमों पहले ही फाइनल राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं। दो और टीमें इनमें 5 नवंबर से शुरू हो रहे दक्षिण क्षेत्र क्वॉलिफायर्स (दो ग्रुप से) शामिल होंगी।
विज्ञापन
फाइनल राउंउ का ड्रॉ शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के मुख्यालय में निकाला गया। ड्रॉ के दौरान आईएफएफ के महासचिव कुशाल दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता, अनिल कुमार सूटर वाज और चिराग तन्ना सहित लीग समिति के सदस्य, आई लीग के सीईओ सुनंदो धर और एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक आइजैक डोरू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन सेना ग्रुप ए में 32 बार की चैंपियन पश्चिम बंगाल की टीम ग्रुप बी है। इसमें शिरकत करने वाली दस टीमों को पांच-पांच के ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए : दिल्ली, सेना, झारखंड, विजेता ग्रुप ए (दक्षिण क्षेत्र क्वॉलिफायर्स), मेघायल। ग्रुप बी : पश्चिम बंगाल, पंजाब, विजेता ग्रुप बी (दक्षिण क्षेत्र क्वॉलिफायर्स) ,गोवा और मिजोरम। हर रोज दो मैच खेले जाएंगे। फाइनल सहित सभी मैच रात आठ बजकर 20 मिनट से खेले जाएंगे।
विज्ञापन