{"_id":"59d45b9e4f1c1bab538b594f","slug":"sanjeev-stalin-said-we-will-play-to-victory-and-fight-to-the-opponent","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup 2017: हम जीत के लिए उतरेंगे और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देंगे-संजीव स्टालिन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup 2017: हम जीत के लिए उतरेंगे और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देंगे-संजीव स्टालिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
sanjeev stalin
- फोटो : Goal.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की फीफा अंडर-17 विश्व कप में नुमाइंदगी कर अपने सपनों की उड़ान को पूरी करने का सपना संजोए नौजवान डिफेंडर संजीव स्टालिन कहते हैं कि ऐसा कोई भी दबाव जो मुझे मेरी क्षमता से बेहतर करने को प्रेरित करता है वह अच्छा है।
विज्ञापन
संजीव कहते हैं, 'मैं हमेशा ही फीफा अंडर 17 विश्व कप में खेलना चाहता था। दबाव खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा है। खिलाड़ी की क्षमता का आकलन दबाव में उसके प्रदर्शन से ही होता है। खिलाड़ी पर बढ़िया प्रदर्शन करने का दबाव हमेशा रहता है चाहे टूर्नामेंट बड़ा हो या कम प्रतिस्पर्धा हो। निश्चित रूप से फीफा अंडर-17 विश्व कप में खेलने का दबाव है। यह अच्छा दबाव है क्योंकि यह मुझे निजी तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित करेग। मेरा मानना है कि ऐसी कोई भी दबाव जो मुश्किल हालात में मुझे मेरी क्षमता से बेहतर करने को प्रेरित करे अच्छा है। यह दबाव मुझमें औैर बेहतर करने का जज्बा भर देता है।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup: भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री, कहा- ‘मजबूती से खेलें ,कभी हौसला न छोड़े’
विज्ञापन
वह कहते हैं, 'भारतीय फुटबॉल के लिए फीफा अंडर-17 विश्व कप ऐतिहासिक क्षण है। हम जब फीफा अंडर-17 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ छह अक्टूबर को खेलने उतरेंगे तो हमें अपने '12 वें खिलाड़ी' यानी अपने प्रशंसकों के पुरजोर समर्थन की जरूरत होगी। यह फीफा अंडर-17 विश्व कप केवल हमारा नहीं यह हर भारतीय से जुड़ा है। हमें इस फीफा अंडर-17 विश्व कप में बतौर टीम अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम जीत के लिए उतरेंगे और अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देंगे। हमें मालूम है कि हम छुपे रुस्तम हैं लेकिन हमारे पास सभी को चौंकाने की योजना है।'