{"_id":"5da363a98ebc3e01665e5971","slug":"saff-u-15-women-s-championship-india-held-to-a-1-1-draw-by-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश से खेला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश से खेला ड्रॉ
Mon, 14 Oct 2019 07:33 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। अमिशा बाक्स्ला ने 24वें मिनट में गोलकर भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन टीम इस बढ़त को दो मिनट तक ही बरकरार रख पाई।
विज्ञापन
बांग्लादेश की सपना रानी के 26वें मिनट में किए गए गोल से स्कोर 1-1 हो गया। दोनों टीमें पहले ही मंगलवार को खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों के एक समान सात अंक है। बेहतर गोल अंतर के कारण भारतीय टीम शीर्ष पर है।
विज्ञापन